---विज्ञापन---
महेश बाबू बने ‘राम’ तो कृति सुरेश बनी ‘सीता’, जानें AI ने किसे बनाया ‘रावण’ और ‘मंदोदरी’
AI Ramayana Trailer: बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' के ट्रेलर का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. इस साल दीवाली पर रिलीज होने वाली रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' के ट्रेलर आने से पहले फैंस द्वारा बनाया गया एआई रामायण का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसकी स्टार कास्ट यकीनन आपको हैरान कर देगी. इस एआई ट्रेलर के वीडियो में महेश बाबू बने 'राम' के अवतार में नजर आ रहे हैं. इस ट्रेलर के बारे में बताते हैं.
'राम' बने महेश बाबू
इस 'एआई जनरेटेड रामायण: द बिगिनिंग' के ट्रेलर में महेश बाबू भगवान 'श्रीराम' के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. ट्रेलर में 'राम' बने महेश बाबू अपनी पत्नी 'सीता' को खोज रहे हैं. इस दौरान उन्हें घायल जटायू के साथ भी देखा जाता है, जिनकी मौत पर 'श्रीराम' रोते हुए दिखाई देते हैं.
'माता सीता' बनी कीर्ति सुरेश
वहीं, दूसरी तरफ ट्रेलर में 'माता सीता' बनी कीर्ति सुरेश को लंका में कैद दिखाया गया है. उनके पास खाना रखा हुआ है, जिसे उन्होंने छुआ तक नहीं है. लंका के वन में बैठी 'माता सीता' अपने पति श्रीराम को याद कर रोते हुए उनका इंतजार कर रही हैं.
'रावण' बने जूनियर एनटीआर
ट्रेलर के आखिर में 'रावण' बने जूनियर एनटीआर को दिखाया जाता है, जो लंका के विशाल शिव मंदिर में अपना हाथ जला कर भगवान शंकर की आरती और पूजा करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, उनके बगल में मंदोदरी बनीं जाह्नवी कपूर बैठी हुई हैं, सितार बजाती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान जाह्नवी कपूर हैरानी और निराशा का भाव दिखाई दे रहा है.
एआई रामायण का ट्रेलर
ये एआई-जनरेटेड रामायण: द बिगिनिंग का ट्रेलर सनातनी सिद्धांत नाम के एक यूट्यूब पेज पर रिलीज दिया गया है. 1 मिनट 15 सेकंड के इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.