Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

10वीं में थी ये साउथ एक्ट्रेस, 2 दिन तक सहती रही छेड़छाड़… तीसरे दिन फोड़ दिया मनचले का सिर

---विज्ञापन---

साउथ सिनेमा की एक मशहूर एक्ट्रेस ने अपनी स्कूली जिंदगी का एक ऐसा खौफनाक सच साझा किया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है. महज 10वीं क्लास में पढ़ने वाली इस मासूम लड़की को रास्ते में कुछ मनचलों ने बुरी तरह परेशान करना शुरू कर दिया था. दो दिनों तक तो वह डर के मारे चुपचाप सब कुछ सहती रहीं, लेकिन तीसरे दिन उनका गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने कानून हाथ में ले लिया और उस मनचले का ऐसा हाल किया कि वह खून से लथपथ हो गया. आइए जानते हैं आखिर कौन है यह एक्ट्रेस और क्या है पूरा मामला...

ट्यूशन जाते समय हुई थी छेड़छाड़

साउथ फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस कयादु लोहार इन दिनों अपनी आने वाली तमिल फिल्म 'इधयम मुरली' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं. इसी दौरान एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने अपने बचपन का एक दर्दनाक किस्सा याद किया. कयादु ने बताया कि जब वह 10वीं क्लास में पढ़ती थीं, तब वह अपने घर के पास ही ट्यूशन पढ़ने जाया करती थीं. उसी दौरान रास्ते में कुछ लड़कों ने उन्हें लगातार परेशान और उनके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया था.

---Advertisement---

तीसरे दिन बर्दाश्त के बाहर हुआ दर्द

एक्ट्रेस ने उस वाकये को याद करते हुए बताया कि पहले दिन जब लड़कों ने उन्हें परेशान किया तो उन्होंने सोचा कि ठीक है, इसे छोड़ो और इग्नोर करो. दूसरे दिन भी उन लड़कों ने अपनी हरकत दोहराई और कयादु चुप रहीं. लेकिन तीसरे दिन उन मनचलों की हरकतें बर्दाश्त के बिल्कुल बाहर हो गईं. वह इतनी ज्यादा परेशान और गुस्से में आ चुकी थीं कि उन्होंने चुप रहने के बजाय उन लड़कों को सबक सिखाने का फैसला कर लिया.

पत्थर उठाकर फोड़ दिया मनचले का सिर

कयादु ने बताया कि गुस्से में उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे जमीन से एक भारी पत्थर उठाया और सीधे उस लड़के के सिर पर दे मारा. पत्थर लगते ही उस मनचले का सिर फट गया और वहां से तेजी से खून बहने लगा. कयादु उस लड़के को उसी हालत में छोड़कर वहां से सीधे चली आईं. हालांकि आज कयादु मानती हैं कि उनका यह कदम बहुत हिंसक था और किसी का सिर पत्थर से नहीं फोड़ना चाहिए, लेकिन उस वक्त उनके हालात ऐसे थे कि उन्हें वही सही लगा.

---Advertisement---

गलत के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी

अपनी बात आगे रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही वह दिखने में बहुत शांत और बेचारी लगती हैं और ज्यादा बात नहीं करती हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वह गलत सहेंगी. उन्होंने लड़कियों को संदेश देते हुए कहा कि जब भी कोई आपके साथ गलत काम करे, तो आपको चुप रहकर सब कुछ सहना नहीं चाहिए, बल्कि डटकर उसका सामना करना चाहिए और उसका करारा जवाब देना चाहिए.

मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर

कयादु लोहार ने फिल्मों में आने से पहले अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी. उन्होंने साल 2021 में कन्नड़ फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और मराठी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा. साल 2025 में आई तमिल फिल्म 'ड्रैगन' से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी पहचान मिली थी. अब आगामी 10 जुलाई को उनकी नई तमिल फिल्म 'इधयम मुरली' भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

---Advertisement---
First published on: Jul 01, 2026 09:16 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola