---विज्ञापन---
राघव लॉरेंस की Kanchana 4 में बड़ा सरप्राइज, नोरा फतेही-पूजा हेगड़े के बाद इस सुपरस्टार हसीना की हुई धमाकेदार एंट्री
कंचना साउथ सिनेमा की सबसे लोकप्रिय हॉरर फ्रेंचाइजी में से एक है. इस फ्रेंचाइजी के अब तक तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं और तीनों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. अब राघव लॉरेंस इस सीरीज की चौथी किस्त लेकर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, इस फिल्म में साउथ की लेडी सुपरस्टार की एंट्री की खबर भी सामने आई है. आइए जानते हैं कि फिल्म में कौन-सी अभिनेत्री नजर आने वाली हैं.
नोरा फतेही और पूजा हेगड़े के बाद कंचना 4 में होगी इस हसीना की एंट्री
दरअसल, हर बार की तरह कंचना 4 में भी राघव लॉरेंस मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इससे पहले खबरें आई थीं कि फिल्म में राघव लॉरेंस के अलावा पूजा हेगड़े और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी. हालांकि, अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म में एक और बड़ी अभिनेत्री की एंट्री हो गई है.
नयनतारा की हुई कंचना 4 में एंट्री
हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि नयनतारा हैं, जिन्हें साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कहा जाता है. सिने उलगम की रिपोर्ट के मुताबिक नयनतारा कंचना 4 का हिस्सा बनने वाली हैं. नयनतारा भारतीय सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं और वह 1100 करोड़ रुपये से अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा भी रह चुकी हैं. ऐसे में उनके इस फिल्म से जुड़ने की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.
फ्लैशबैक में दिखेंगे नयनतारा के सीन्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा का किरदार फिल्म में फ्लैशबैक सीन्स में दिखाई दे सकता है. हालांकि, उनके किरदार को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और न ही फिल्म के निर्माताओं ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा की है. नयनतारा ने भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की है.
2011 में हुई थी कंचना फ्रेंचाइजी की शुरुआत
बता दें कि राघव लॉरेंस स्टारर कंचना फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2011 में हुई थी. पहली फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी.
कंचना 4 की ऑफिशियल रिलीज डेट नहीं हुई अनाउंस
इसके बाद फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट साल 2015 में रिलीज हुआ, जबकि तीसरा पार्ट साल 2019 में सिनेमाघरों में आया था. ये दोनों फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं. अब दर्शकों को कंचना 4 का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.