Monday, 15 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: शाहिद कपूर की ‘Cocktail 2’ को मिली हरी झंडी, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट

Entertainment News Live In Hindi: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को A सर्टिफिकेट जारी कर दिया है. राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने रविवार को शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के बीच रविवार को कड़ी टक्कर देखने को मिली है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Cocktail 2
Cocktail 2

Entertainment News Live In Hindi: शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं. फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है.

दरअसल, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ‘कॉकटेल 2’ को हरी झंडी दिखाते हुए A सर्टिफिकेट दे दिया है, जिसका अर्थ है कि यह फिल्म केवल एडल्ट्स के लिए है. इतना ही नहीं, फिल्म के रनटाइम का भी खुलासा हो गया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की अवधि 2 घंटे 30 मिनट यानी 150 मिनट होगी.

---विज्ञापन---

बता दें कि यह फिल्म सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. वहीं, ‘कॉकटेल 2’ की कहानी को लेकर चर्चा है कि इसमें लेस्बियन लव स्टोरी देखने को मिल सकती है. हालांकि, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक होमी अदजानिया ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि यह केवल एक मजाकिया अफवाह है, जिसकी शुरुआत फिल्म के सेट से हुई थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म में दोनों महिला किरदार सिर्फ अच्छी दोस्त हैं.

‘पेद्दी’ ने कमाए इतने करोड़

वहीं, राम चरण अभिनीत फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. रविवार को फिल्म ने 9.20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 35.5 प्रतिशत रही. इसके साथ ही फिल्म ने 11 दिनों में भारत में कुल 216 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसकी कुल कमाई 307.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

‘भारत भाग्य विधाता’ ने किया इतना कलेक्शन

इसके अलावा, कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने भी रविवार को संतोषजनक कलेक्शन किया है. ‘भारत भाग्य विधाता’ ने रविवार को 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21 प्रतिशत रही. इसके साथ ही फिल्म ने तीन दिनों में भारत में कुल 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

‘मैं वापस आऊंगा’ ने रविवार को कमाए इतने करोड़

वहीं, दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई में रविवार को तेजी देखने को मिली है. ‘मैं वापस आऊंगा’ ने रविवार को 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में तीन दिनों में कुल 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन अपने नाम कर लिया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
08:55 (IST) 15 Jun 2026
Entertainment Live News: कंचना 4 में नोरा फतेही और पूजा हेगड़े के बाद हुई इस हसीना की एंट्री

राघव लॉरेंस स्टारर फिल्म कंचना की चौथी किस्त आने वाली है. जिसका नोरा फतेही और पूजा हेगड़े भी हिस्सा बनने वाली हैं. वहीं, इस फिल्म में अब सिने उलगम की रिपोर्ट के मुताबिक, नयनतारा, राघव स्टारर और निर्देशित फिल्म कंचना 4 का हिस्सा बनने वाली हैं .

First published on: Jun 15, 2026 08:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola