Saturday, 15 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

ऑस्कर तक पहुंची थी बटवारे पर बनी ये फिल्म, रिलीज होते ही जमकर छिड़ा था विवाद, IMDB पर मिली 8 रेटिंग

कमल हासन स्टारर एक फिल्म भारत के बंटवारे, हिंसा और महात्मा गांधी की हत्या की पृष्ठभूमि पर आधारित एक चर्चित फिल्म है. हालांकि इस फिल्म पर जमकर विवाद छिड़ा था और ये फ्लॉप रही थी. वहीं, फिल्म को ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था.

आज 15 अगस्त है और पूरा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश की आजादी में कई लोगों ने बलिदान दिया. वहीं, महात्मा गांधी का नाम इसमें सबसे आगे आता है. इसके अलावा, बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में और सीरीज हैं, जो भारत के बंटवारे के दर्द को बयां करती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बंटवारे के दर्द को बयां करती है. हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद जमकर विवाद छिड़ा था और एक्टर की गिरफ्तारी की मांग भी उठी थी. तो चलिए, जानते हैं इसके बारे में.

हे राम में नजर आए ये कलाकार

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वह ‘हे राम’ है. इस फिल्म में कमल हासन, रानी मुखर्जी, शाहरुख खान और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म की कहानी खुद कमल हासन ने लिखी थी और इसका निर्देशन भी किया था.

---Advertisement---

क्या है हे राम की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह बंटवारे के दर्द को बयां करती है. फिल्म साकेत राम और उसके मुस्लिम दोस्त अहमद अली खान के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें कोलकाता में हुए डायरेक्ट एक्शन डे के दौरान भड़के दंगों के बारे में दिखाया गया है. इस दौरान साकेत राम की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है. जिसके कारण वह महात्मा गांधी को इसके लिए जिम्मेदार मानता है और उनकी हत्या का फैसला लेता है. इतना ही नहीं, उसके मन में मुसलमानों के प्रति नफरत भर जाती है. इस कहानी को नाथूराम गोडसे की विचारधारा से जोड़कर भी देखा गया.

हे राम विवाद

फिल्म को लेकर जमकर विवाद छिड़ा था. लोगों का कहना था कि यह नाथूराम गोडसे से प्रेरित है, जिसमें वह महात्मा गांधी की हत्या का फैसला लेता है. विवाद इतना बढ़ गया था कि लोग कमल हासन की गिरफ्तारी की भी मांग करने लगे थे. यहां तक कि फिल्म के कई सींस और डायलॉग्स पर भी चेन्नई सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी. साथ ही, कई धार्मिक संगठनों ने भी इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. फिल्म में नाथूराम गोडसे के हाथों महात्मा गांधी की हत्या दिखाए जाने पर भी आपत्ति जताई गई थी. इस विवाद के कारण सिनेमाघरों में तोड़फोड़ भी की गई थी. लोगों का मानना था कि फिल्म में महात्मा गांधी को भी गलत तरीके से दिखाया गया था.

---Advertisement---

ऑस्कर के लिए भेजी गई थी हे राम

कमल हासन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. 11 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 11.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म साल 2000 में भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी गई थी, लेकिन यह नॉमिनेट नहीं हुई थी. हालांकि, इस फिल्म को तीन नेशनल अवॉर्ड मिले थे.

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें हे राम

बता दें कि इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar और Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. IMDb पर इस फिल्म को 8 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Aug 15, 2026 12:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola