Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मीन सैंडलस के साथ बदसलूकी, देहरादून कॉन्सर्ट में भीड़ ने गलत तरीके से छुआ

Jasmine Sandlas: देहरादून में कॉन्सर्ट के बाद बाद सिंगर जैस्मीन सैंडलस को कुछ लोगों ने गलत तरीके से छूना का प्रयास किया.

---विज्ञापन---

Jasmine Sandlas
Jasmine Sandlas

Jasmine Sandlas: मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) इन दिनों देहरादून में हुए अपने एक लेटेस्ट कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिखाया गया है कि परफॉर्मेंस के बाद जब जैस्मिन फैंस का अभिवादन करते हुए खुशी से उनसे हाथ मिला रही थीं, तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया और कुछ लोगों ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की.

जैस्मीन सैंडलस को भीड़ ने गलत तरीके से छुआ?

जैस्मीन सैंडलस ने हाल ही में देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित एक म्यूजिक इवेंट में परफॉर्म किया. यहां जैस्मिन को सुनने हजारों की संख्या में फैंस जमा हुए. जैस्मिन ने ‘शरारत’ और ‘लावां’ सहित अपने कई पॉपुलर गानों से दर्शकों का मनोरंजन किया. अपने परफॉरमेंस के बाद, जैस्मीन वहां मौजूद फैंस से मिलने आईं. इस दौरान फैंस उनकी जयकार कर रहे थे, फूल चढ़ा रहे थे और गायिका से मिलने के लिए हाथ बढ़ा रहे थे. इसी बीच सिंगर को आपत्तिजनक स्थिति का भी सामना करना पड़ा. जैस्मिन जब बैरिकेड्स के पास थीं, तो कई लोगों ने कथित तौर पर उन्हें छूने की कोशिश की. हालांकि इस बीच सिंगर ने खुद को शांत बनाए रखने की कोशिश की. नेटिजंस लगातार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

---विज्ञापन---
JASMINE

सिंगर के साथ बदसलूकी, भड़के फैंस

एक यूजर ने जैस्मिन का ये वीडियो शेयर कर लोगों की निंदा की थी. सोशल मीडिया से अब हटा लिए गए विडियो में यूजर ने लिखा ‘देहरादून में प्रदर्शन के बाद प्रशंसकों का अभिवादन करते समय जैस्मीन सैंडलस को प्रशंसकों ने गलत तरीके से छुआ. भीड़ को सम्मान करना सीखना चाहिए. बेहतर व्यवहार करने का समय आ गया है.’ इसपर एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘बिना सहमति के किसी को छूना एक कलाकार के लिए प्यार नहीं है. ये उत्पीड़न है.’

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कई यूजर्स ने सिंगर को सपोर्ट किया और क्लिप में दिखे कथित व्यवहार की निंदा की. हालांकि इसे लेकर अभी जैस्मिन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 19, 2026 08:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola