---विज्ञापन---

‘साई पल्लवी’ से ‘रश्मिका मंदाना’ तक, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ये हसीनाएं लेती हैं सबसे ज्यादा फीस

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तमाम खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, जो कि लोगों के बीच खूब पॉपुलर हैं. ये हसीनाएं अपनी एक्टिंग को लेकर लोगों के बीच खूब पसंद की जाती हैं. वहीं, आज हम साउथ इंडस्ट्री की उन पांच हसीनाओं के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती हैं. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

रश्मिका मंदाना

लिस्ट में पहला नाम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का है. जो कि बॉलीवुड से लेकर साउथ तक तमाम हिट फिल्में दे चुकी हैं. वह पुष्पा 2, एनिमल और छावा जैसी मूवी में काम कर चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने पुष्पा 2 के लिए 10 करोड़ चार्ज किए थे, जबकि सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर के लिए 13 करोड़ फीस ली थी.

---Advertisement---

तृष्णा कृष्णन

एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती हैं और कई हिट फिल्में दे चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ तक फीस चार्ज करती हैं.

नयनतारा

नयनतारा भी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं. वह रिपोर्ट्स के मुताबिक एक फिल्म के लिए 8 से 10 करोड़ तक फीस चार्ज करती हैं.

---Advertisement---

सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु साउथ की टॉप और मोस्ट लव्ड एक्ट्रेस में से एक हैं. वह भी हाइएस्ट पेड हसीनाओं की लिस्ट में शुमार हैं. जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए आठ से 10 करोड़ तक फीस चार्ज करती हैं.

साई पल्लवी

साई पल्लवी हाल ही में फिल्म एक दिन में नजर आईं हैं, जो कि आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इससे उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक साई पल्लवी 15 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करती हैं. वह जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में नजर आएंगी.

First published on: May 01, 2026 07:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.