Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्शन से मिस्ट्री तक, OTT पर आ रही है साउथ की ये 5 धांसू फिल्में, 25 सितंबर को लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

Friday OTT South Movies Release: तमिल-तेलुगु फिल्मों के लवर्स के लिए ये हफ्ता बहुत ही एंटरटेनिंग होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ की कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं.

Friday OTT South Movies Release: ओटीटी लवर्स और साउथ सिनेमा के दीवानों के लिए ये हफ्ता बहुत ही मजेदार और एंटरटेनिंग होने वाला है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इस बार ओटीटी पर साउथ की कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं और ये सभी अलग-अलग जॉनर की हैं. इसमें एक्शन-थ्रिलर से लेकर मिस्ट्री-सस्पेंस और कॉमेडी फिल्मों के नाम शामिल हैं. चलिए आपको इन फिल्मों-सीरीज की एक लिस्ट दिखाते हैं.  

Habeebi

ये एक तमिल भाषा की कॉमेडी-ट्रैजेडी फिल्म है, जिसे मीरा कथिरवन ने डायरेक्ट किया है. जानकारी के अनुसार, इस फिल्म की कहानी कदयानाल्लूर के एक मुस्लिम समुदाय और उनके भाईचारे से जुड़ी एक सच्ची घटना पर आधारित है. कस्तूरी राजा, ईशा एम, मालविका मनोज, धनश्री सुधाकरन, अरुलकुमार और अनुश्रेया राजन जैसे एक्टर्स से सजी ये फिल्म 25 सितंबर को सोनी लिव पर रिलीज हो रही है.

---Advertisement---

फोटोग्राफ

ये एक फैंटेसी-मिस्ट्री फिल्म है, जिसे अशरफ अली ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म की कहानी एक नौजवान फोटोग्राफर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो OCD से जूझ रहा है. अशरफ अली, जननी समथनम्, करुणाकरण, देवी महेश और आदुकलम नरेन की ये फिल्म 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

अंगीकारम

ये एक तमिल भाषा की स्पोर्ट्स-एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसे थेनपाथियन ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी झुग्गी-बस्ती में रहने वाले एक टैलेंटेड लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 200 मीटर का रनर है. इस फिल्म में कोटापाडी जे. राजेश, मंसूर अली खान, विजी वेंकटेश, सिंदूरी विश्वनाथ, रंगराज पांडे और रमा राजेंद्रन अहम किरदारों में हैं. ये फिल्म 25 सितंबर को सन एनएक्सटी पर रिलीज की जाएगी.

---Advertisement---

रंभा उर्वशी मेनका

चंद्र मोहन चिंटाडा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म फैंटेसी-कॉमेडी-ड्रामा है, जिसकी कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फिल्मों का एक्टर बनना चाहता है. लेकिन खर्चा चलाने के लिए लोकल ड्रामा ग्रुप चलाता है, जिससे उसे कुछ खास कमाई नहीं होती है. अल्लारी नरेश, राशि सिंह, सुरभि, प्रिशा सिंह, नरेश विजया कृष्णा और विष्णु प्रिया भिमेनेनी जैसे कलाकारों से सजी ये फिल्म 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

अगाधा

एमएस राजू के निर्देशन में बनी फिल्म 'अगाधा' एक सुपरनैचुरल हॉरर-मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में श्रवण रेड्डी, श्रेया रानी रेड्डी, रोशन बशीर, कामाक्षी भास्करला, उल्का गुप्ता, जोविका विजयकुमार और भानु चंदर अहम किरदारों में हैं. ये फिल्म 25 सितंबर को जी5 पर रिलीज होगी.

---Advertisement---
First published on: Sep 24, 2026 12:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola