Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Friday OTT Release: रवि तेजा की ‘Irumudi’ से ‘राम एंड लीला’ तक, इस हफ्ते OTT पर मचेगी तबाही

Friday OTT Release: इस शुक्रवार को ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर साउथ की कई सारी नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं.

Friday OTT Release: ओटीटी और साउथ सिनेमा लवर्स के लिए ये हफ्ता बहुत ही मजेदार और एंटरटेनिंग होने वाला है. दरअसल, इस शुक्रवार यानी 18 सितंबर 2026 को साउथ की कई नई फिल्में और सीरीज ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं. इनमें से एक भी फिल्म या सीरीज ऐसी नहीं है, जिसे आप बिल्कुल भी मिस करना चाहेंगे. इस लिस्ट में रवि तेजा की 'इरुमुडी' से लेकर साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'राम एंड लीला' तक शामिल है.  

Irumudi

रवि तेजा की ये एक्शन ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर तहलका मचाने को तैयार है. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव है. एक दिन उसकी बेटी रहस्यमय तरीके से लापता हो जाती है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर 2026 को रिलीज हो रही है.

---Advertisement---

Idi Mazha Kaattu

ये एक मलयालम भाषा की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें चेंबन विनोद, श्रीनाथ भासी, सरन जीथ और अजीज नेदुमंगद लीड किरदार में हैं. इसकी कहानी सौगदा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो काम की तलाश में पश्चिम बंगाल से केरल आती है. लेकिन वहां पहुंचते ही उसका सामान चोरी हो जाता है. ये फिल्म साइना प्ले पर 18 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

Modha Rathri

  ये एक तमिल भाषा की कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी दो ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें परिवार के दबाव और गांव की परंपराओं के कारण जबरन शादी करनी पड़ती है. इस शादी में दोनों ही लोग मन ही मन अपने दिल के दर्द को सह रहे होते हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

---Advertisement---

Ram and Leela

ये एक साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी एक मिडिल क्लास लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लगातार 50 बार शादी के लिए रिजेक्ट हो जाता है. उसकी किस्मत तब पलटती है, जब लोकल ट्रेन में सफर करते हुए उसकी मुलाकात लीला से होती है. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 18 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है.

Thudakkam

विस्मया मोहनलाल की ये फिल्म एक मार्शल आर्ट थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक यंग मार्शल आर्ट इंस्ट्रक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है. उसकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है, जब वह स्कूल की दो लड़कियों को सुरक्षित घर पहुंचाने जाती है. ये फिल्म JioHotstar पर 18 सितंबर 2026 को रिलीज हो रही है.

---Advertisement---
First published on: Sep 15, 2026 02:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola