---विज्ञापन---

Drishyam 3 Cast Fees: मेकर्स को कंगाल कर गए मोहनलाल, बाकी सितारों ने भी डाला डांका!

Drishyam 3 Cast Fees: मलयालम सिनेमा की सबसे चर्चित सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है. जीतू जोसेफ के डायरेक्टर में बनी 'दृश्यम 3' को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट की फीस चर्चा का बड़ा विषय बन गई है. खबरों की मानें तो इस बार फिल्म के कलाकारों ने अपनी फीस में बड़ा इजाफा किया है, जिसमें सबसे आगे सुपरस्टार मोहनलाल हैं.

मोहनलाल कितनी लसूल रहे फीस?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दृश्यम 3' के लिए मोहनलाल ने करीब 20 करोड़ रुपए फीस ली है. बताया जा रहा है, कि पहले पार्ट के लिए उन्होंने 5-6 करोड़ और 'दृश्यम 2' के लिए करीब 10-12 करोड़ रुपए चार्ज किए थे. यानी तीसरे पार्ट में उनकी फीस लगभग दोगुनी हो गई है. यही वजह है, कि अब वो इस फ्रेंचाइजी के सबसे महंगे स्टार बन चुके हैं.

---Advertisement---

मोहनलाल कितनी लूट रहे फीस?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दृश्यम 3' के लिए मोहनलाल ने करीब 20 करोड़ रुपए फीस ली है. बताया जा रहा है, कि पहले पार्ट के लिए उन्होंने 5-6 करोड़ और 'दृश्यम 2' के लिए करीब 10-12 करोड़ रुपए चार्ज किए थे. यानी तीसरे पार्ट में उनकी फीस लगभग दोगुनी हो गई है. यही वजह है, कि अब वो इस फ्रेंचाइजी के सबसे महंगे स्टार बन चुके हैं.

एक्ट्रेस की फीस में हुआ कितना इजाफा?

फिल्म में जॉर्जकुट्टी की पत्नी 'रानी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मीना की फीस में भी बड़ा इजाफा देखने को मिला है. जहां पहले पार्ट में उन्होंने 15 से 25 लाख रुपए तक लिए थे, वहीं अब 'दृश्यम 3' के लिए करीब 75 लाख रुपए फीस मिलने की खबर है.

---Advertisement---

कितनी फीस वसूल रहीं जॉर्जकुट्टी की बेटियां?

जॉर्जकुट्टी की बेटियों के किरदार निभाने वाली कलाकारों की कमाई भी इस बार बढ़ी है. छोटी बेटी 'अनु' के रोल में नजर आने वाली एस्थर अनिल को करीब 25 लाख रुपए मिले हैं. वहीं बड़ी बेटी 'अंजू' का किरदार निभाने वाली अनसिबा हसन ने कथित तौर पर 1 करोड़ रुपए फीस ली है.

दर्शकों के बीच फिल्म की है जबरदस्त पॉपुलैरिटी

दिलचस्प बात ये है, कि 'दृश्यम' का क्रेज अब सिर्फ मलयालम सिनेमा तक सीमित नहीं रहा. इस फिल्म के हिंदी समेत कई भाषाओं में रीमेक बने और सभी को शानदार रिस्पॉन्स मिला. खासकर कोरोना काल में ओटीटी पर रिलीज हुई 'दृश्यम 2' ने दर्शकों के बीच जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी.

अब तीसरे पार्ट का है फैंस को इंतजार

अब तीसरे पार्ट को और भी बड़े स्तर पर तैयार किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. साथ ही इसे सेंसर बोर्ड से U/A 13+ सर्टिफिकेट भी मिल चुका है.

'दृश्यम' का पहला पार्ट मचा चुका है तहलका

बता दें, कि 'दृश्यम' का पहला पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा पार्ट 2021 में आया. अब फैंस को इसके तीसरे और आखिरी पार्ट का इंतजार है, जो 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है.

First published on: May 18, 2026 07:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.