---विज्ञापन---
‘फिल्म मेरे लिए…’ सीएम थलपति विजय के बेटे ने अपने डेब्यू पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात
CM Thalapathy Vijay Son Jason Sanjay Breaks Silence on Debut Film: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार और तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय एक्टिंग छोड़ने के बाद इन दिनों अपनी राजनीतिक करियर पर फोकस कर रहे हैं. वहीं, इस बीच उनके बेटे जेसन संजय के डेब्यू को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गईं हैं. हाल ही में जेसन संजय ने अपने फिल्मी डेब्यू पर खुलकर बात की है. जेसन संजय ने अपनी पहली फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि यह फिल्म उनके लिए हमेशा एक कभी न भूलने वाला सफर रहेगी. चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार उन्होंने अपने डेब्यू पर क्या कुछ कहा है.
जेसन संजय ने तोड़ी चुप्पी
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की तरह ही थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने भी एक्टिंग के बजाय बतौर डायरेक्टर अपने करियर को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. हाल ही में अपनी पहली फिल्म 'सिग्मा' को लेकर जेसन संजय ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
न भूलने वाला सफर...
जेसन संजय ने अपनी पहली फिल्म 'सिग्मा' को लेकर एक इमोशनल बयान भी दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पहली फिल्म 'सिग्मा' 31 जुलाई को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म उनके लिए हमेशा एक कभी न भूलने वाला सफर रहेगी.
'सिग्मा' को लेकर कही ये बात
न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी डेब्यू फिल्म 'सिग्मा' को लेकर बात करते हुए जेसन संजय ने कहा, 'सिग्मा मेरे करियर और जीवन में एक बड़ी अचीवमेंट है. यह फिल्म मेरे लिए हमेशा एक यादगार सफर रहेगी. यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान था.
अपनी टीम की तारीफ
जेसन संजय ने अपनी टीम के काम की भी तारीफ की. उन्होंने टीम की सराहना करते हुए कहा कि कलाकारों और क्रू ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से इस एक्सपीरियंस को खास बना दिया है.
फिल्म 'सिग्मा' की कास्ट
जेसन संजय के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सिग्मा' में संदीप किशन मुख्य भूमिका में हैं, और उनके साथ फरिया अब्दुल्ला, संपत राज और राजू सुंदरम भी अहम किरदारों में हैं. 'सिग्मा' एक हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर बताई जा रही है, जिसकी कहानी खजाने की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.