---विज्ञापन---
सीएम का पोता, राजनीति नहीं फिल्म इंडस्ट्री में जमाया पांव, आज है सबसे बड़ा सुपरस्टार, एक झलक पाने को तरसते हैं फैंस
बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेसेस हैं. जिन्होंने फिल्मों में सालों तक काम करने के बाद राजनीति में अपना करियर बनाया है. हालांकि आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके दादाजी बहुत बड़े सुपरस्टार थे और वह सीएम भी रह चुके थे. हालांकि इस एक्टर ने अपने दादा की तरह राजनीति का रास्ता ना अपनाते हुए फिल्मों को चुना और आज यह एक बहुत बड़ा स्टार है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
जूनियर एनटीआर बर्थडे
दरअसल, हम बात कर रहे हैं जूनियर एनटीआर की. जो कि आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 20 मई 1943 में हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ था. जूनियर एनटीआर, एनटीआर रामा राव के बेटे नंदामुरी हरिकृष्ण और शालिनी भास्कर राव के बेटे हैं. वह एनटीआर की पहली पत्नी बसवतारकम की फैमिली लाइन से पोते हैं. बता दें कि जूनियर एनटीआर के पिता नंदामुरी हरिकृष्ण ने भी दो शादियां की थी. उनकी पहली पत्नी लक्ष्मी कुमारी थीं और उनसे नंदामुरी के तीन बच्चे थे.
फिल्मीं परिवार से आते हैं जूनियर एनटीआर, दादा थे पॉलिटिशियन
जूनियर एनटीआर एक फिल्मी परिवार से आते हैं. उनके पिता एक फिल्म निर्माता, एक्टर और पॉलिटिशियन थे. वहीं, जूनियर एनटीआर के दादा एनटीआर रामा राव साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे. इतना ही नहीं वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे.
इन फिल्मों में काम कर चुके हैं जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर ने हालांकि कि पिता और दादा की तरह राजनीति नहीं, बल्कि सिनेमा को चुना. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ब्रह्मश्री विश्वामित्र से की थी. इस मूवी में जूनियर एनटीआर ने कैमियो रोल किया था. इसके बाद वह चाइल्ड एक्टर के तौर पर फिल्म रामायणम में नजर आए थे. इस मूवी को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद उन्होंने फिल्म निन्नु चूडलानी से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. इसके बाद एनटीआर ने RRR, देवारा पार्ट 1, जनता गैराज, टेंपर, रभासा, जय लावा कुसा, बृंदावनम, जैसे कई फिल्मों में में काम किया.
जूनियर एनटीआर नेटवर्थ
बता दें कि एनटीआर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 500 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. वह एक फिल्म के लिए 50 से 80 करोड़ तक की फीस चार्ज करते हैं. इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं. एक्टर के पास 80 करोड़ का प्राइवेट जेट है. साथ ही उनके पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में लग्जरी घर भी है, जिसकी कीमत 25 करोड़ बताई जाती है.
लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं एनटीआर
इतना ही नहीं जूनियर एनटीआर महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं. उनके पास कई लग्जरी कारें हैं. जिनमें से पोर्शे, लेंड रोवर, BMW, मर्सेडिज, बेंज जैसी कारें हैं. बता दें कि एनटीआर जल्द ही फिल्म ड्रैगन में नजर आएंगे.