Wednesday, 19 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jio Hotstar पर मुफ्त में देखें ये तगड़ी मिस्ट्री थ्रिलर, सस्पेंस में है Drishyam की भी बाप

जियो हॉटस्टार पर एक ऐसी बेहतरीन साउथ इंडियन मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, जिसे आप मुफ्त में देख सकते हैं. इस फिल्म की कहानी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है. इसे IMDb पर 6.6 की शानदार रेटिंग मिली है.

सस्पेंस थ्रिलर फिल्में अक्सर लोगों को खूब पसंद आती हैं. लोग हर वीकेंड इस तरह की फिल्मों की तलाश करते हैं और उन्हें देखते हैं. वहीं, अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम’ बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में से एक है. इसके अलावा ‘रत्सासन’ और ‘महाराजा’ भी ऐसी ही फिल्में हैं, जो अपनी शानदार कहानी और सस्पेंस के कारण लोगों के बीच चर्चा में रही हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो एक मिस्ट्री थ्रिलर है और कई खतरनाक रहस्यों से पर्दा उठाती है.

जियो हॉटस्टार पर मुफ्त में देखें ये फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर मुफ्त में देख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

कड़ावर में नजर आए ये कलाकार

दरअसल, हम बात कर रहे हैं ‘कड़ावर’ की, जो एक साउथ इंडियन मिस्ट्री थ्रिलर है। यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अमाला पॉल, अथुला रवि, हरीश उथमान, अरुण और रवि प्रकाश जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन अनुप पाणिकर ने किया है.

क्या है कड़ावर की कहानी

‘कड़ावर’ की कहानी की बात करें तो यह डॉ. भद्रा नाम की एक पैथोलॉजिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार अमाला पॉल ने निभाया है. फिल्म में एक हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री की जांच की कहानी दिखाई गई है.मामला तब और पेचीदा हो जाता है, जब जेल में बंद एक कैदी खुद को हत्या का जिम्मेदार बताता है और आगे भी हत्या करने की चेतावनी देता है. भद्रा लाशों की जांच करके सबूत जुटाने की कोशिश करती है. इस फिल्म में कई मोड़ देखने को मिलेंगे.

---Advertisement---

सस्पेंस से भरी है कड़ावर

बता दें कि ‘कड़ावर’ सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधे जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. 2 घंटे 3 मिनट लंबी इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर मुफ्त में देख सकते हैं.

IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म को IMDb पर 6.6 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Aug 18, 2026 01:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola