---विज्ञापन---
मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर हैं ये 5 फिल्में, अंत तक नहीं सुलझा पाएंगे सस्पेंस
आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे दमदार मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इन फिल्मों की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इन फिल्मों की कहानी कुछ ऐसी है कि अंत के 10 मिनट तक आपका दिमाग घूमता रहेगा. फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर आपका माथा घूम जाएगा. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
Mumbai Police
साल 2013 में आई इस मिस्ट्री थ्रिलर की कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा. इस फिल्म में एक पुलिस अफसर अपने दोस्त के हत्यारे का पता लगाने की कोशिश करता है, लेकिन एक दुर्घटना के बाद वो सब कुछ भूल जाता है. इसके बाद फिल्म की कहानी में शानदार सस्पेंस और ट्विस्ट देखने को मिलता है. इस फिल्म को आप JioHotstar पर फ्री में देख सकते हैं.
Anweshippin Kandethum
Netflix पर मौजूद इस फिल्म की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इस फिल्म दो साजिश से रची हत्याओं के बारे में दिखाया जाता है. दोनों हत्याओं का रहस्य कुछ ऐसा होता है कि क्लाइमेक्स देखकर हर कोई हैरान रह जाता है.
Kuttram 23
इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर मेडिकल पेशेवरों से जुड़े एक अपराध रैकेट का खुलासा करता है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी आपको Zee5 पर मिल जाएगी. इसे आप यूट्यूब पर फ्री में भी देख सकते हैं.
7th Day
YouTube और JioHotstar पर मौजूद इस फिल्म की सस्पेंस भरी कहानी आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए. मलयालम भाषा की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की कहानी क्रिसमस की रात से होती है, जब डेविड अब्राहम (पृथ्वीराज सुकुमारन) नामक एक सस्पेंड क्राइम ब्रांच अधिकारी की कार गलती से शान (विनय फोर्ट) और विनू (अनु मोहन) नाम के दो युवकों की बाइक से टकरा जाती है. इसके बाद फिल्म में गजब का ट्विस्ट देखने को मिलता है.
Anjaam Pathiraa
साल 2020 में आई अंजाम पथिरा एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म की कहानी एक क्रिमिनोलॉजिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पुलिस की मदद कर एक खूंखार सीरियल किलर को पकड़वाने में मदद करता है. इस फिल्म की कहानी आपको बेहद पसंद आने वाली है. इसे आप ओटीटी प्लेटफार्म Aha पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.