Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लगभग नामुमकिन…’ समय रैना के शो ‘लैटेन्ट 2’ को लेकर ये क्या बोल गए आशीष चंचलानी?

Ashish Chanchlani Reacts Samay Raina Show: कॉमेडियन समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेन्ट' के दूसरे सीजन के बारे में यूट्यूबर आशीष चंचलानी से एक बड़ी बात कही हैं.

---विज्ञापन---

Ashish Chanchlani Reacts Samay Raina Show: फेमस कॉमेडियन समय रैना के सितारे इन दिनों काफी चमक रहे हैं, हाल ही में उन्होंने अपने मोस्ट पॉपुलर और विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेन्ट’ के दूसरे सीजन को लॉन्च किया है. जिसे फैंस समेत सेलेब्स का भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. शो के पहले एपिसोड के कई वीडियो और क्लिप्स सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं. इसके अलावा, समय का ये शो खबरों और हेडलाइन्स में भी छाया रहा. समय के शो की इतनी शानदार शुरुआत को देख फेमस यूट्यूबर आशीष चंचलानी इमोशनल हो गए और उन्होंने समय को इसकी बधाई दी. साथ ही ये भी बताया कि विवाद के बाद समय किस तरह टूट गए थे. चलिए जानते हैं कि आखिर आशीष ने और क्या कहा है.

आशीष ने दी समय को बधाई

आशीष चंचलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर समय रैना के लिए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने समय को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन की शुरुआत के लिए बधाई दी. साथ ही, उन्होंने फैंस को भी यह याद दिलाया कि समय के लिए यह सब करना और शो वापस लाना बिल्कुल भी आसान नहीं था. उन्होंने बताया कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एपिसोड को लेकर हुए विवाद के बाद शो की टीम को एक मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था.

---विज्ञापन---

लगभग नामुमकिन…

आशीष चंचलानी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘जो लोग कह रहे हैं कि लेटेंट बहुत ज्यादा फिल्टर किया हुआ है या अपना अट्रेक्शन खो चुका है… बस याद रखें, हमें एक साल तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी, जिसमें हमने नियमों का पालन करने और यह सुनिश्चित करने का वादा किया था कि इतिहास खुद को न दोहराए.’ आशीष ने आगे लिखा, ‘यह शो वापस आएगा या नहीं, यह पूरी तरह से ब्लर था. लेकिन किसी तरह मैइसामयहून ने इसे आप सबके लिए वापस ला दिया. उन्होंने पर्दे के पीछे अनगिनत संघर्ष किए हैं. सीजन 2 का आना लगभग नामुमकिन सा सपना था. कभी-कभी कुछ न कुछ करना पड़ता है… तो प्लीज उसका सपोर्ट करें और आनंद लें.’

First published on: Jun 22, 2026 12:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola