---विज्ञापन---

Drishyam 3 की रिलीज के बीच Netflix पर देखें सस्पेंस थ्रिलर से भरी ये फिल्म, तगड़ी कहानी और ट्विस्ट हिला देगा दिमाग

---विज्ञापन---

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऐसे तो हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. वहीं, अक्सर ही यूजर्स थ्रिलर और सस्पेंस से भरी जॉनर वाली फिल्में अक्सर ही तलाश करते हैं. इसी बीच अगर आप भी इस वीकेंड के लिए एक बेहतरीन कहानी की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम एक ऐसी ही फिल्म को लेकर बात करें जो कि ना सिर्फ सस्पेंस, बल्कि थ्रिलर और तमाम ट्विस्ट एंड टर्न से भरी हुई है. इस मूवी की एंडिंग आपका दिमाग हिलाकर रख देगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

2024 में रिलीज हुई थी ये फिल्म

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वो सिनेमाघरों में 2024 को रिलीज हुई थी. हालांकि इस मूवी ने सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को यह खूब पसंद आई.

---Advertisement---

महाराजा

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज महाराजा की. जिसका डायरेक्शन निथिलन समीनाथन ने किया है. फिल्म में विजय सेतुपति, अनुराग कश्यप, सचना नामिदास, अभिरामी, सिंघम पुलि जैसे एक्टर्स अहम रोल में दिखाई दिए हैं.

कुछ ऐसी है महाराजा की कहानी

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक नाई के बारे में है, जिसका किरदार विजय सेतुपति ने निभाया है. फिल्म में दिखाया गया है कि वह अपनी बेटी के साथ एक खुशहाल जिंदगी जीते हैं, लेकिन एक दिन सारी चीजें बदल जाती हैं जब उसकी बेटी अस्पताल में भर्ती होती है. जिसके बाद वह अपने घर से गायब हुए डस्टबिन की चोरी की FIR लिखवाने के लिए पुलिस स्टेशन जाता है.

---Advertisement---

सस्पेंस थ्रिलर से भरी है महाराजा, एंडिंग कर देगी हैरान

हालांकि पुलिस उसकी कंप्लेंट लिखने से साफ इनकार कर देती है. लेकिन जैसे तैसे जब पुलिस उसकी शिकायत लिखती है, तो पुलिस जांच में एक बड़ा और गहरा राज सामने आता है. वहीं, फिल्म की एंडिंग काफी ज्यादा चौंकाने वाली है. इस मूवी की एंडिंग ऐसी है कि आप भी सोच में पड़ जाएंगे.

महाराजा ने बॉक्स ऑफिस पर की थी इतनी कमाई

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म को IMDB पर 8.3 की रेटिंग मिली है. 2 घंटे 21 मिनट की इस मूवी ने सिनेमाघरों में भी अच्छा परफॉर्म किया था. फिल्म ने दुनिया भर में 200 करोड़ का कारोबार किया था. इतना ही नहीं यह फिल्म चाइना में भी खूब देखी गई थी और यह वहां पर सफल रही थी.

---Advertisement---
First published on: May 22, 2026 04:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.