Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Trisha Krishnan की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, CM बनने के बाद विजय के लिए लिखी दिल की बात, फैंस बोले- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है?’

---विज्ञापन---

Thalapathy VijayVideo Viral: साउथ सुपरस्टार से नेता बने विजय (Vijay ) अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं. 10 मई को हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद से ही हर तरफ सिर्फ विजय की चर्चा हो रही है, लेकिन इस बार वजह उनकी राजनीति नहीं, बल्कि उनका बेहद सादा और जमीन से जुड़ा अंदाज है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

तृषा के पोस्ट ने क्यों बढ़ाई हलचल?

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं तृषा ने बाद में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. खास बात ये रही कि उन्होंने वही साड़ी पहनी थी, जिसमें वो समारोह में नजर आई थीं. हालांकि, तस्वीरों से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके कैप्शन ने खींच लिया.

---Advertisement---

प्यार पर तृषा ने कही ये बात

तृषा ने लिखा, 'प्यार की गूंज हमेशा सबसे तेज होती है.' बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर फैंस ने इस पोस्ट के अलग-अलग मतलब निकालने शुरू कर दिए. कुछ लोग इसे विजय की ऐतिहासिक जीत और जनता के प्यार से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स का मानना है, कि ये पोस्ट विजय और तृषा के रिश्ते की ओर इशारा कर रही है.

फैंस के रिएक्शन की आई बाढ़

सोशल मीडिया पर दोनों के नाम को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं. कई फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है?' तो कुछ ने दोनों को 'पावर कपल' तक बता दिया. दरअसल, विजय और तृषा की जोड़ी लंबे समय से फैंस की फेवरेट रही है.

---Advertisement---

तृषा संग विजय की दिखी खास केमिस्ट्री

दोनों ने 'घिल्ली' , 'कुरुवी' और Leo जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. खासकर 'लियो' के बाद दोनों की केमिस्ट्री को लेकर चर्चाएं काफी बढ़ गई थीं. पिछले कुछ समय से दोनों के अफेयर की खबरें भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक इन खबरों पर कभी खुलकर बात नहीं की है.

अब राजनीतिक गलियारों में क्यों शुरू हुई चर्चा

इतना ही नहीं, अब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा शुरू हो गई है, कि विजय की पार्टी TVK तृषा को राजनीति में उतार सकती है. बहरहाल, खबरों की मानें तो विजय अपनी जीती हुई एक सीट छोड़ सकते हैं, जिस पर तृषा उपचुनाव लड़ती नजर आ सकती हैं. अगर ऐसा होता है, तो सिनेमा की ये सुपरहिट जोड़ी राजनीति में भी साथ दिखाई दे सकती है.

---Advertisement---
First published on: May 11, 2026 01:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola