---विज्ञापन---
‘रत्सासन’ और ‘दृश्यम’ से भी धांसू हैं ये 5 क्राइम थ्रिलर फिल्में, हर एक कहानी में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस
अगर आपको रत्सासन और दृश्यम जैसी सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर फिल्में पसंद है, तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद ऐसी ही कुछ बेहतरीन मूवीज लेकर आए हैं. जिन्हें आप इस वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तमाम ऐसी फिल्में हैं, जो कि सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई हैं. इसमें से साउथ की रत्सासन और दृश्यम कुछ ऐसी ही मूवीज में से एक हैं, जो सस्पेंस, क्राइम थ्रिलर में नंबर वन लिस्ट पर आती हैं. इन फिल्मों को सालों बाद भी लोग खूब पसंद करते हैं. वहीं, आज हम साउथ की कुछ ऐसी ही बेहतरीन फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनकी कहानी आपको आखिर तक बांधे रखेगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
महाराजा
लिस्ट में पहला नाम फिल्म 'महाराजा' का है. जो कि साल 2024 में रिलीज हुई थी. फिल्म में विजय सेतुपति, अनुराग कश्यप अहम रोल में नजर आए हैं. मूवी की कहानी की शुरुआत एक खोए हुए कूड़ेदान से होती है, लेकिन आखिर में जो सीक्रेट सामने आता है. वो सभी को हिलाकर रख देता है. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
'फोर थोजिल
लिस्ट में दूसरा नाम फिल्म 'फोर थोजिल' का है. ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी. ये एक इन्वेस्टिगेटिंग थ्रिलर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन विग्रेश राजा ने किया है. इसकी कहानी त्रिची शहर से शुरू होती है, जहां एक लड़की का मर्डर होता है. इसे सुलझाने में कई मोड़ आते है. इस मूवी को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.
इरट्टा
2023 में रिलीज हुई फिल्म 'इरट्टा' एक बेहतरीन मलयालम साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है. फिल्म में जोजू जॉर्ज नजर आए हैं. फिल्म की कहानी एक पुलिस ऑफिसर विनोद कुमार की हत्या के बाद शुरू होती है. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
अन्वेशीपिन कैंडेथुम
लिस्ट में 'अन्वेशीपिन कैंडेथुम' भी है, जो कि 2024 में रिलीज हुई थी. यह एक इन्वेस्टिगेटिंग क्राइम थ्रिलर है. फिल्म में टोविनो थॉमस नजर आए हैं. कहानी एक टीनएज के अचानक गायब होने से शुरू होती है और इसके बाद जांच के दौरान तमाम पहलू सामने आते हैं. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
अंजाम पथिरा
आखिर में हम बात करेंगे 'अंजाम पथिरा' की, जो कि 2020 में रिलीज हुई थी. यह भी एक बेहतरीन क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. कहानी अनवर हुसैन पर आधारित है, जो कि क्रिमिनोलॉजिस्ट है. फिल्म में वह लगातार हो रही हत्याओं की जांच करते हैं. इस मूवी को आप आहा ऐप पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.