Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2: इन 5 खूबियों के चलते ब्लॉकबस्टर होगी Ranveer Singh की फिल्म, टूटेंगे Dhurandhar के भी रिकॉर्ड

रणवीर सिंह एक बार फिर पर्दे पर आग लगाने को तैयार हैं. फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल 'धुरंधर 2' का इंतजार खत्म होने वाला है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अभी से काफी चर्चा है. वहीं फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि इस बार कहानी में क्या नया होगा और रणवीर का अंदाज कैसा दिखेगा. टीजर देखकर तो यही लगता है कि फिल्म एक्शन और सस्पेंस का तगड़ा डोज होने वाली है. चलिए जानते हैं वो 5 खास बातें जो इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना सकती हैं.

सलमान खान की एंट्री का शोर- आजकल सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि भाईजान यानी सलमान खान फिल्म में 'बड़े साहब' का धाकड़ रोल निभाएंगे. हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ये सिर्फ एक अफवाह हो सकती है, लेकिन अगर सलमान की सच में एंट्री होती है, तो सिनेमाघरों में सीटियां बजना तय है.

---Advertisement---

हैरान कर देने वाले एक्शन सीन्स- 'धुरंधर 2' के टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इसमें रणवीर सिंह ऐसे खतरनाक स्टंट्स करते दिख रहे हैं, जो आपने पहले कभी नहीं देखे होंगे. फिल्म का एक्शन लेवल पिछले पार्ट के मुकाबले कई गुना ज्यादा बढ़ाया गया है, जो युवाओं को थियेटर तक खींच लाने के लिए काफी है.

पार्ट 2 की फ्रेश कहानी- सीक्वल होने के बावजूद मेकर्स ने कहानी को रिपीट करने के बजाय उसे एक नया मोड़ दिया है. इस बार कहानी सिर्फ मार-धाड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई इमोशनल और दिलचस्प मोड़ भी देखने को मिलेंगे जो दर्शकों को आखिर तक कुर्सी से बांधे रखेंगे.

---Advertisement---

हमजा का बदला-बदला अंदाज- फिल्म में 'हमजा' का किरदार निभाने वाले एक्टर का लुक और व्यवहार इस बार काफी अलग और सरप्राइजिंग होने वाला है. पिछले पार्ट में हमजा को जिस तरह देखा था, इस बार वह उससे कहीं ज्यादा मैच्योर और शायद थोड़ा खतरनाक भी नजर आएं. यह बदलाव फिल्म का बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो सकता है.

रहमान डकैत पर गहरा सस्पेंस- फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस 'रहमान डकैत' भी है, क्योंकि उसकी मौत हो गई है. ऐसे में कहानी को कैसे आगे बढ़ाया जाएगा और सोशल मीडिया पर तो यह भी चर्चाएं हो रही हैं कि फिल्म में रहमान के बड़े बेटे को हमजा यानी रणवीर सिंह ने ही मारा था.

---Advertisement---
First published on: Feb 03, 2026 02:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola