---विज्ञापन---
‘रामायण’ का टीजर देख आलिया भट्ट हुईं इमोशनल, पति रणबीर कपूर को श्रीराम अवतार में देख कह दी इतनी बड़ी बात
Ranbir Kapoor Ramayana Teaser Alia Bhatt Reaction: दरअसल, 2 अप्रैल मूवी लवर्स के लिए बेहद खास दिन बन गया है. रणबीर कपूर स्टारर इस मेगा बजट फिल्म में वे भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं. टीजर को लेकर देश ही नहीं, विदेशों में भी जबरदस्त बज बना हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका टीजर अमेरिका में पहले ही दिखाया जा चुका है, जहां इसे काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला.
वहीं अब भारत में भी टीजर आउट हो गया है, जिसमें रणबीर कपूर का सौम्य और भव्य रूप देख फैंस भी खुश से गदृगद हो गए हैं. वहीं पहले ही टीजर देख चुकीं आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया इंटरेक्शन के दौरान अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था, कि फिल्म की पहली झलक इस दुनिया से परे है, और पूरी टीम ने कमाल का काम किया है.
खासतौर पर रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस को लेकर आलिया काफी इम्प्रेस नजर आईं. उन्होंने कहा, कि रणबीर ने भगवान राम के रोल में बेहद शानदार काम किया है, और फैंस को ये टीजर जरूर देखना चाहिए.
आलिया का ये रिएक्शन सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं. कई यूजर्स ने उन्हें सपोर्टिव वाइफ बताया, तो कुछ ने रणबीर-आलिया की जोड़ी को कपल गोल्स कहा. वहीं कई फैंस को भरोसा है, कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी.
फिल्म की कास्ट की बात करें, तो 'रामायण' में साई पल्लवी, रवि दूबे, सनी देओल और यश जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान और हंस जिमर जैसे दिग्गजों ने तैयार किया है.
बताया जा रहा है, कि ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा, कि बड़े पर्दे पर राम की ये भव्य कहानी दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.