---विज्ञापन---
मुश्किल में राजपाल यादव! दिल्ली हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, अब तिहाड़ जेल में ही गुजारने अगले 4 दिन
राजपाल यादव, जिन्होंने अपनी कला से दुनिया को हंसाया, आज खुद एक बेहद गंभीर दौर से गुजर रहे हैं. 5 करोड़ का कर्ज जो समय के साथ बढ़कर 9 करोड़ हो गया, उनके लिए एक बड़ी मुसीबत बन चुका है. आज की सुनवाई में जहां प्रशंसक और उनका परिवार उनकी रिहाई की उम्मीद लगाए बैठा था, वहीं कोर्ट के कड़े रुख ने उनकी जेल की रातों को और बढ़ा दिया है. परिवार में होने वाले एक फंक्शन और भाई के बयानों के बीच, राजपाल की यह कानूनी लड़ाई अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है.

कोर्ट की फटकार और राजपाल का पक्ष- सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव के रवैये पर नाराजगी जताई और उन्हें फटकार लगाई. कोर्ट का मानना है कि उन्हें पहले ही पर्याप्त अवसर दिए जा चुके थे. वहीं, राजपाल ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि वे अब तक 3 करोड़ रुपये चुका चुके हैं. उन्होंने कोर्ट को आश्वासन दिया कि वे बाकी की रकम भी जल्द ही अदा कर देंगे और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए जमानत की मांग की.
फिलहाल जेल में ही कटेंगी रातें- अदालत ने साफ कर दिया है कि केवल एक पक्ष की बात सुनकर फैसला नहीं लिया जा सकता. कोर्ट अब शिकायतकर्ता (M/s मुरली प्रोजेक्ट्स) का पक्ष सुनेगा. इस प्रक्रिया के चलते राजपाल यादव की जमानत याचिका पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हो सका है, जिसका मतलब है कि उन्हें अभी तिहाड़ जेल में ही रहना होगा.
अगली सुनवाई सोमवार को होगी- राजपाल यादव के भविष्य का फैसला अब सोमवार (चार दिन बाद) होने वाली सुनवाई पर टिका है. उस दिन दूसरा पक्ष अपनी दलीलें रखेगा, जिसके बाद ही कोर्ट उनकी रिहाई या सजा को लेकर कोई अंतिम निर्णय सुनाएगा.
भाई का बड़ा दावा- एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर राजपाल को करोड़ों रुपये की मदद मिलने की खबरें तैर रही हैं, वहीं दूसरी ओर एक्टर के भाई ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. उनके अनुसार, अभी तक परिवार को कोई वास्तविक आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है. यह बयान उन दावों पर सवाल उठाता है जिनमें फिल्म जगत और अन्य लोगों द्वारा बड़ी राशि देने की बात कही जा रही थी.
परिवार को है बेसब्री से इंतजार- राजपाल का परिवार इस समय काफी तनाव में है. घर में एक फंक्शन होना है, जिसमें राजपाल की मौजूदगी बेहद जरूरी मानी जा रही है. यही कारण है कि उनके वकील जल्द से जल्द जमानत दिलाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.