Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘महाराजा’ से भी धांसू है ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म, अंत तक नहीं सुलझा पाएंगे इसकी मिस्ट्री

विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘महाराजा’ की कहानी ने हर किसी को चौंका दिया. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म आपको पल-पल कंफ्यूज करती है. लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी के आगे आपको ‘महाराजा’ भी फीकी लगेगी. चलिए इस फिल्म के बारे में जानते हैं.

विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘महाराजा’ की कहानी ने हर किसी को चौंका दिया. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म आपको पल-पल कंफ्यूज करती है. लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी के आगे आपको ‘महाराजा’ भी फीकी लगेगी. चलिए इस फिल्म के बारे में जानते हैं.

साउथ इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सस्पेंस फिल्में हर साल बन रही हैं. महाराजा और दृश्यम जैसी शानदार सस्पेंस फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं. साउथ की ये सस्पेंस थ्रिलर भी कुछ ऐसी ही है.

---Advertisement---

साल 2023 में आई इस फिल्म को आप ओटीटी पर घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं. जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी देख आप विजय सेतुपति की महाराजा भी भूल जाएंगे.

हम बात कर रहे हैं तमिल भाषा की थ्रिलर फिल्म ‘Por Thozhil’ की, जिसकी कहानी दर्शकों का दिल जीत लिया. इस फिल्म की कहानी सिनेमाघरों में खूब पसंद की गई.

---Advertisement---

‘Por Thozhil’ की कहानी दो पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सीरियल किलर केस सुलझाने में लगे होते हैं. दोनों पुलिस ऑफिसर अलग-अलग मिजाज के होते हैं, लेकिन केस सॉल्व करने के लिए दोनों साथ में मिलकर कमा करते हैं.

जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है सस्पेंस बढ़ता ही जाता है. अंत तक फिल्म एक ऐसे मोड़ पर आती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. इसमें आर. सारथकुमार और अशोक सेलवन लीड रोल में हैं. इस फिल्म को वेल्स जगरनाथन ने डायरेक्ट किया है, जो उनकी डेब्यू डायरेक्टोरियल फिल्म है. ‘Por Thozhil’ को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Feb 14, 2026 05:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola