---विज्ञापन---
OTT की 5 झन्नाटेदार क्राइम थ्रिलर, मर्डर-मिस्ट्री और सस्पेंस देख रह जाएंगे दंग

आज हम आपके लिए ओटीटी की जबरदस्त क्राइम थ्रिलर एक्शन मूवीज लेकर आए हैं. क्राइम, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर इन फिल्मों की कहानियां देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे. आइए ओटीटी पर मौजूद इन 5 झन्नाटेदार क्राइम-थ्रिलर मूवीज के बारे में जानते हैं.

Batla House- ये फिल्म साल 2008 के बटला हाउस मुठभेड़ कांड पर बनी है. इसमें जॉन अब्राहम, मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं. ये एक बड़ी ही शानदार क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

Andhadhun- अंधाधुन एक जोरदार क्राइम थ्रिलर है, जिसमें आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंध होने का नाटक करता है और कई हत्याओं का गवाह भी होता है. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

Drishyam- अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू स्टार ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्म मानी जाती है. इसकी कहानी एक ऐसी हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें पुलिस और आरोपी के बीच जोरदार खेल दिखाया गया है. इसे आप Netflix और Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

Black Friday- ब्लैक फ्राइडे 1993 के मुंबई बम धमाकों पर बनी मूवी हैं. इस फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं, जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे. फिल्म में अनुराग कश्यप, केके मेनन, आदित्य श्रीवास्तव, गजराज राव लीड रोल हैं. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

Raman Raghav 2.0- ये एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में विक्की कौशल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इसकी कहानी 1960 में मुंबई में हुए हत्याकांड की कहानी पर बेस्ड है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर देख सकते हैं.