Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office: ओपनिंग डे पर ‘बंदर’ की हालत पतली!, ‘है जवानी…’ ने कर डाली ताबड़तोड़ कमाई

Box Office Collection: सिनेमाघरों में आज दो बड़ी बॉलीवुड फिल्में 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज हो चुकी हैं. पहले दिन के शुरुआती आंकड़ों में वरुण धवन की फिल्म ने बाजी मार ली है, जबकि बॉबी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं कर पाई है.

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर आज एक बहुत बड़ा मुकाबला देखने को मिला जहां दो बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. एक तरफ थे ‘एनिमल’ के बाद छा जाने वाले बॉबी देओल और दूसरी तरफ थे बॉलीवुड के एंटरटेनर वरुण धवन. रिलीज से पहले जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा थी और जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड थे, बॉक्स ऑफिस पर उसके पहले दिन के आंकड़ों ने सबको हैरान कर दिया है. एक फिल्म जहां कमाई के मामले में धड़ाम हो गई है, वहीं दूसरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ शुरुआत की है. चलिए जानते हैं पहले दिन का शुरुआती कलेक्शन…

बॉबी देओल की ‘बंदर’ की सुस्त शुरुआत

एक्टर बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस क्राइम थ्रिलर फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू नहीं चल पाया. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर शाम 7 बजे तक केवल 30 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

बजट के गणित में पिछड़ी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘बंदर’ का कुल बजट करीब 25 करोड़ रुपये है. फिल्म ट्रेड के नियमों के मुताबिक किसी भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत करने के लिए अपने बजट का कम से कम 10 प्रतिशत यानी पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये कमाने जरूरी होते हैं. इस हिसाब से देखें तो फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन औसत से भी बहुत कम रहा है.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने मारी बाजी

दूसरी तरफ डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन शाम 7 बजे तक ही 4.85 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर डाला है.

---विज्ञापन---

‘बंदर’ की दिलचस्प कहानी

भले ही फिल्म की कमाई अभी धीमी है लेकिन इसकी कहानी काफी दमदार है. फिल्म में बॉबी देओल ने समर मेहरा नाम के एक ढलते हुए टीवी स्टार का रोल निभाया है जो अपनी जिंदगी को वापस ट्रैक पर लाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड उस पर रेप का झूठा आरोप लगा देती है और इसके बाद उसकी लाइफ में उथल-पुथल मच जाती है.

वीकेंड से मेकर्स को उम्मीदें

देर रात के शो और वीकेंड यानी शनिवार और रविवार की छुट्टियों से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि अच्छी माउथ पब्लिसिटी के दम पर बॉबी देओल की ‘बंदर’ के कलेक्शन में आने वाले दिनों में तेजी आ सकती है. वहीं वरुण धवन की फिल्म इस वीकेंड पर कमाई के कई नए रिकॉर्ड बना सकती है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 05, 2026 08:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola