Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

नेटफ्लिक्स पर इन 5 फिल्मों का जलवा, पहले नंबर पर तहलका मचा रही ये एक्शन थ्रिलर

---विज्ञापन---

Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. यहां एक से बढ़कर एक बॉलीवुड और साउथ फिल्में मौजूद हैं. आज हम आपके लिए यहां मौजूद 7 जबरदस्त फिल्में लेकर आए हैं. पिछले कुछ दिनों से ये फिल्में नेटफ्लिक्स पर खूब पसंद की जा रही हैं.

मर्दानी 3- लिस्ट में सबसे पहले नाम रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 का है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी में रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी राव के किरदार में लौटती हैं और छोटी बच्चियों के लिए दुश्मनों का सामना करती हैं. ये फिल्म दो हफ्तों से नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.

---Advertisement---

धुरंधर- रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. वहीं इस फिल्म का पहला पार्ट धुरंधर को लोग नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद कर रहे हैं. आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म 10 हफ्तों से नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.

वध 2- लिस्ट में तीसरे नंबर पर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म वध 2 है. ये फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई है. ये एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्म है.

---Advertisement---

मृत्युंजय- इस लिस्ट में चौथे नंबर पर तेलुगु भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म मृत्युंजय है. हाल ही में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. वहीं नेटफ्लिक्स पर इसे लोग जमकर देख रहे हैं.

बॉर्डर 2- लिस्ट में 5वें नंबर पर सनी देओल की वॉर एक्शन फिल्म बॉर्डर 2 है. ये फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी. वहीं नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म तीन हफ्ते से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है.

---Advertisement---
First published on: Apr 08, 2026 11:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola