Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: 3 Idiots के सीक्वल में होगी Vicky Kaushal की एंट्री? राजकुमार हिरानी ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment News Live: '3 इडियट्स' के सीक्वल में विक्की कौशल की एंट्री की खबरों पर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इसे अफवाह बताते हुए कहा कि फिल्म में कोई 'फोर्थ इडियट' नहीं है और स्क्रिप्टिंग जारी है. वहीं टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा का आज जन्मदिन है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Entertainment News Live In Hindi: क्या ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल में विक्की कौशल की एंट्री होने वाली है? इस सवाल पर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने खुद चुप्पी तोड़ी है. हिरानी ने साफ किया कि मीडिया में चल रही ‘फोर्थ इडियट’ और विक्की कौशल के फिल्म में होने की खबरें महज अफवाह हैं. उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी पहले वाले किरदारों के साथ 20 साल आगे की होगी. फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्टिंग चल रही है और आमिर खान ने इसका शुरुआती ड्राफ्ट पढ़ लिया है. फैंस इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा का आज जन्मदिन

टीवी जगत के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम और बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस नीतू चंद्रा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. शोएब इब्राहिम ने अपने शानदार अभिनय और डैशिंग लुक से लाखों फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है, खासकर ‘ससुराल सिमर का’ और हालिया शोज से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. वहीं, ‘गरम मसाला’ और ‘ओए लकी! लकी ओए!’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं नीतू चंद्रा को उनकी वर्सेटिलिटी के लिए जाना जाता है. सोशल मीडिया पर सुबह से ही इन दोनों सितारों को फैंस और सेलिब्रिटीज की तरफ से ढेरों बधाइयां और प्यार मिल रहा है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Cocktail 2 Box Office Collection)

शाहिद कपूर स्टारर ‘कॉकटेल 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹13.50 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन किया है. इस दमदार कमाई के साथ ही फिल्म ने साल 2012 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की मूल फिल्म ‘कॉकटेल’ के पहले दिन के रिकॉर्ड को भी आसानी से तोड़ दिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
12:11 (IST) 20 Jun 2026
Entertainment News Live: मृणाल ठाकुर संग खत्म हुआ धनुष का रिश्ता?

फिल्मफेयर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, धनुष और मृणाल ठाकुर का ब्रेकअप हो गया है. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने की खबरों के बाद, दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. हालांकि, दोनों के अलग होने की असली वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:05 (IST) 20 Jun 2026
Entertainment Live News:Priyanka Chopra को पछाड़ Google सर्च पर नंबर 1 बनी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

Google Search Ranking: प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार हैं. उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर खास पहचान बनाई है. हालांकि, इन दिनों एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही हैं. इतना ही नहीं, इस एक्ट्रेस ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड स्टार बनकर प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं कौन हैं यह अभिनेत्री. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:04 (IST) 20 Jun 2026
Entertainment Live News: Raakh सीरीज में पति का खतरनाक रोल देख रो पड़ी पत्नी

'राख' में अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर के अलावा दो ऐसे कलाकार भी नजर आए हैं, जिन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई है. इनमें आकाश मखीजा ने 'बाबू' और रमनदीप यादव ने 'रज्जो' का किरदार निभाया है। खासतौर पर आकाश मखीजा का किरदार इतना खौफनाक था कि अच्छे-अच्छे लोग डर गए. इतना ही नहीं, उनकी पत्नी भी उनके अभिनय को देखकर भावुक हो गई थीं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:31 (IST) 20 Jun 2026
Entertainment News Live: ईरान में बिना हिजाब गाना गाने पर स्टार सिंगर को मिली 74 कोड़े की सजा

दुनियाभर में महिलाओं के अधिकारों और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर लगातार बहस छिड़ी रहती है. लेकिन कई देशों से आज भी कुछ ऐसी खौफनाक खबरें सामने आती हैं, जो पूरी इंसानियत को झकझोर कर रख देती हैं. ऐसी ही एक बेहद चौंकाने वाली खबर ईरान की मशहूर स्टार सिंगर परस्तू अहमदी को लेकर आई है. एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट के दौरान हिजाब न पहनना और स्लीवलेस ड्रेस में देशभक्ति गीत गाना सिंगर को बेहद भारी पड़ गया है. ईरानी अदालत ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सिंगर को 74 कोड़े मारने की दर्दनाक सजा सुनाई है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

10:33 (IST) 20 Jun 2026
Entertainment News Live: 'कॉकटेल 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों का एक बार फिर कड़क जलवा देखने को मिल रहा है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मच-अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. फिल्म के ट्रेलर और गानों का जो क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा था, वह अब थिएटर्स में बंपर कमाई के रूप में साफ नजर आ रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

First published on: Jun 20, 2026 10:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola