---विज्ञापन---
जब इस 27 साल की एक्ट्रेस को हुआ था डिप्रेशन, घटा वजन, लिया व्हीलचेयर का सहारा; फिर इंडस्ट्री में ऐसे की वापसी
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में, तमाम ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने अपने करियर में डिप्रेशन का दर्द झेला है. इतना ही नहीं कई बार मेंटल हेल्थ के कारण इन एक्टर्स की फीजिकल हेल्थ पर भी गहरा असर पड़ा है. वहीं, आज हम एक ऐसी ही हसीना के बारे में बात करने जा रहा हैं, जिसना डिप्रेशन के कारण वजन घट गया था. इतना ही नहीं चलने के लिए व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा था. हालांकि बाद में अपनी सेहत में सुधार कर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस झाओ लुसी की. जो कि एक फेमस चाइनीज एक्ट्रेस हैं. वह रोजी झाओ के नाम से भी जानी जाती हैं. लुसी चाइनीज फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं, लेकिन वह सबसे ज्यादा तब सुर्खियों में आ गई थीं, जब वह डिप्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं.
झाओ लुसी साल 2024 की दिसंबर में काफी ज्यादा बीमार हो गई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी सोशल मीडिया पर भी खूब तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थें, जिसमें वह हद से ज्यादा कमजोर नजर आ रही थीं, कि उनका चलना तक मुश्किल हो रहा था. एक्ट्रेस को व्हीलचेयर में अस्पताल लाया गया था. वह साल 2019 से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और 2024 में आते-आते उनकी स्थिति हद से ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्होंने अपने काम से ब्रेक ले लिया था.
एक्ट्रेस ने अपनी मेंटल हेल्थ अपने साथ हुए गलत बर्ताव के बारे में अपने वीबो अकाउंट पर शेयर किया था. उन्होंने ये भी बताया था कि डिप्रेशन के कारण उनका वजन एक समय पर घटकर 36.7 किलोग्राम हो गया था. एक्ट्रेस ने पब्लिकली अपने बयान को लेकर बताया था कि, " 2019 में मुझे डिप्रेशन का एक्सपीरियंस हुआ. लोगों ने मुझसे कहा, इसके बारे में ज्यादा मत सोचो या अगर तुम पॉजिटिव सोचोगे तो सब ठीक हो जाएगा. मुझे भी लगता था कि मैं जरूरत से ज्यादा इमोशनल और संवेदनशील हो रही हूं और अपनी मानसिक सेहत को गंभीरता से नहीं रही हूं. 2021 में मुझे ऐसा महसूस होता था जैसे मेरे ऊपर कीड़े रेंग रहे हैं, जैसे सुइयां चुभ रही हों. साथ ही एलर्जी भी हो रही थी. डॉक्टरों को दिखाने, दवाइयां लेने और इंजेक्शन लगवाने के बाद भी लक्षणों में कोई सुधार नहीं हुआ. मैंने अपनी चिंता कम करने के लिए साइकेट्रिक की सलाह ली. 2023 में मुझे निमोनिया, एम्फीसेना, पिटिरियासिस रोजिया, पित्ती, रात में पसीना आना, न्यूरोजेनिक हियरिंग लॉस,और परिवार के सदस्यों में अपनो को खोने और कैंसर का पता चलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा ये सभी घटनाएं थोड़े ही समय में घटीं, जिससे मेरी फीलिंग्स दब गईं और मैं अपनी हेल्थ की अनदेखी करती रही. 2024 में बार-बार उल्टी आना, चक्कर आना, जोड़ों में दर्द, गर्दन में दर्द और अन्य फिजिकल दिक्कतें दिखाई देने लगे. साथ ही एलर्जी भी बढ़ गई. मुझे लगा कि ये एलर्जी की दवाइयों के इफेक्ट हैं.
उन्होंने बताया कि उन्हें सुंदर चेहरा कहकर चिढ़ाया जाता था और ट्यूशन के दौरान उन्होंने फिजिकल शोषण का भी सामना किया. उन्होंने कहा, " ट्यूशन के दौराम मुझे टीचर के छात्रावास में पीटा गया था. उस समय मुझे लगा कि यह सजा जायज है क्योंकि मैं पढ़ाई में अच्छी नहीं थी. मैंने बोलने की हिम्मत नहीं की, क्योंकि मुझे सिखाया गया था कि समस्या को हमेशा अपने अंदर ढूंढो. जब मैं बड़ी हुई तो मुझे एक्टिंग का रोल न मिलने पर फिर से पीटा गया. मुझे लगा कि ये मेरी गलती थी. इसलिए मैंने हंगामा करने की हिम्मत नहीं की. मैं बस वहां से भाग जाना चाहती थी.
वहीं, लंबे वक्त तक डिप्रेशन से जूझने के बाद एक्ट्रेस ने साइकेट्रिस्ट की मदद ली और खुद को धीरे-धीरे ठीक किया. इस मुश्किल वक्त में उनके पेरेंट्स ने भी उनका पूरा साथ दिया. इतना ही नहीं उन्होंने डिप्रेशन के कारण उन लोगों से दूरी बना ली, जो उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और उनका फायदा उठा रहे थे.
आपको बता दें कि झाओ लुसी फेमस चाइनीज शो हिडन लव के लिए जानी जाती हैं. इसके अलावा वह लव एंबीशन, लव लाइक द गैलेक्सी, द स्टोरी ऑफ पर्ल गर्ल, द रोमांस ऑफ टाइगर एंड जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं.