---विज्ञापन---
इंडस्ट्री की इस दिग्गज एक्ट्रेस का हुआ निधन, 77 की उम्र में ली आखिरी सांस
Anne Schedeen Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी और दुखद खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री की फेमस और दिग्गज एक्ट्रेस ऐनी शेडीन का निधन हो गया है. एनबीसी के एएलएफ में केट टैनर का किरदार निभाकर फेमस हुई एक्ट्रेस ऐनी शेडीन ने 77 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. ऐनी शेडीन के निधन की जानकारी उनके परिवार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. एएलएफ स्टार के मौत की खबर सुनने के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है.
ऐनी शेडीन का निधन
एएलएफ फेम ऐनी शेडीन का निधन 14 जून 2026 को उनके घर पर हुआ; उन्होंने अपने परिवार के बीच रह कर इस दुनिया को आखिरी सलाम किया. ऐनी शेडीन की मौत की खबर उनके एजेंट टॉम मार्कली ने डेडलाइन को दी. उन्होंने कहा, 'ऐनी अपने परिवार और इस एजेंसी के लिए सब कुछ थीं.' ऐनी शेडीन के निधन की जानकारी उनके परिवार ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए उनके फैंस को दी.
परिवार के बीच हुआ निधन
हालांकि, इस पोस्ट में ऐनी के परिवार ने ये नहीं बताया है कि आखिर उनकी मौत का कारण क्या था. उन्होंने बस इतना बताया कि ऐनी शेडीन का निधन परिवार के बीच शांतिपूर्वक से हुआ.
परिवार ने दी श्रद्धांजलि
ऐनी शेडीन के निधन की जानकारी देते हुए उनके परिवार ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'वह एक मजबूत महिला थीं. उनके बिना जीवन की कल्पना करना भी नामुमकिन है. लेकिन जैसा कि उन्होंने कहा था, 'मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं', और वह बिल्कुल सही थीं.'
उनकी यादें...
फेसबुक पोस्ट में आगे लिखा, 'उनकी यादें, उनका दिल खोलकर हंसने की आवाजे, हैंडमेड ज्वैलरी, मूर्तियां, ड्रेस और जीवन को लेकर उनका उत्साह हमेशा जीवित रहेगा. उनकी याद में एक मार्गरीटा का आनंद लें.'
ऐनी शेडीन का परिवार
ऐनी शेडीन अपने पीछे परिवार में उनके 55 साल के पति क्रिस्टोफर बैरेट, उनकी लाडली बेटी टेलर बैरेट, बहू हिलेरी फ्लिन, बहन साराबेथ शेडीन, भतीजी मिन्नी शेडीन, भाई रोलैंड, टोनी शेडीन, भाभी जूलीएन शेडीन और उनके प्यारे डॉग रू और रेड शामिल हैं.