Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अरिजीत सिंह के बाद अब ये म्यूजिक कंपोजर भी ले रहे रिटायरमेंट! बोले- नए सफर पर निकलने का समय आ गया…

Pritam: हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी. वहीं अब इस मशहूर म्यूजिक कंपोजर ने भी अपने रिटायरमेंट के संकेत दिए हैं.

---विज्ञापन---

pritam birthday

Pritam: कुछ महीने पहले अचानक अपनी रिटायरमेंट की खबर से अरिजीत सिंह ने हर किसी को चौंका दिया. अरिजीत साल 2026 की शुरुआत में बतौर प्लेबैक सिंगर रिटायरमेंट लेने का फैसला किया. उनके बाद अब एक और म्यूजिक कंपोजर ने भी रिटायरमेंट लेने का संकेत दिया है. इस म्यूजिक कंपोजर का नाम प्रीतम है.

प्रीतम ने दिए रिटायरमेंट के संकेत

14 जून को प्रीतम ने अपना 55वां जन्मदिन मनाया. इसी बीच अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रीतम ने संन्यास लेने का संकेत दिया है. प्रीतम ने बॉलीवुड के कई शानदार गानों में अपना म्यूजिक दिया है. वहीं उनकी नई पोस्ट ने फैंस के दिलों में खलबली मचा दी है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई खलबली

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रीतम ने लिखा, ‘सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मैं हर किसी को अलग-अलग जवाब तो नहीं दे सकता, लेकिन कृपया मेरा दिल से आभार स्वीकार करें.’ पोस्ट में आगे प्रीतम ने लिखा, ‘आज, मैंने खुद को कुछ साल ऐसे देने का फैसला किया है जिनमें मैं जिंदगी को अलग तरह से जी सकूं. उन चीजों को पूरा कर सकूं जो मैं अब तक नहीं कर पाया. अब उन नए सफर पर निकलने का समय आ गया है, जिन्हें मैंने लंबे समय से टाल रखा था. मेनस्ट्रीम का सफर शानदार रहा है. लेकिन मुझे हमेशा उन रास्तों के बारे में जानने की उत्सुकता रही है जिन पर अभी तक कोई नहीं गया. आपके प्यार और साथ के लिए धन्यवाद. हमेशा…’

अरिजीत सिंह के बाद प्रीतम भी लेंगे रिटायरमेंट?

प्रीतम की इस पोस्ट को लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. अंदाजा लगाया जा रहा है कि अरिजीत सिंह के बाद अब प्रीतम भी मेनस्ट्रीम म्यूजिक से दूरी बनाने का विचार कर रहे हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी प्रीतम ने ऐसी कई घोषणा नहीं की है. बता दें कि पिछले साल आई फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ का म्यूजिक प्रीतम ने ही तैयार किया था. इस फिल्म के गाने काफी पसंद किए गए थे.

First published on: Jun 15, 2026 05:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola