---विज्ञापन---
पसंद है साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में, तो Prime Video पर देखें ये 1 घंटा 39 मिनट की मिस्ट्री, जिसके ट्विस्ट से रह जाएंगे हैरान
साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में अक्सर ही लोगों की वॉच लिस्ट में शामिल रहती हैं. कई बार दर्शन ओटीटी पर मिस्ट्री, थ्रिलर और साइकोलॉजिकल फिल्मों की तलाश करते हैं. क्योंकि इन फिल्मों की कहानियां कुछ ऐसी होती हैं, जो कि किसी का भी दिमाग घुमा देगी. वहीं, आज हम एक ऐसी ही थ्रिलर फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि अपनी बेहतरीन कहानी और शानदार ट्विस्ट के लिए जानी जाती हैं.
2009 में रिलीज हुई थी ये थ्रिलर फिल्म
साल 2009 में रिलीज हुई ये फिल्म सिर्फ 1 घंटा 39 मिनट की है. लेकिन इस मूवी की कहानी बेहद बेहतरीन है, जो आपको सोचने पर भी मजबूर कर देगी. फिल्म की कहानी रहस्य से भरपूर है. इस मूवी को ओटीटी पर भी खूब पसंद किया गया है.
हॉलीवुड फिल्म ट्रायंगल
हम बात कर रहे हैं साल 2009 की हॉलीवुड फिल्म ट्रायंगल की. जो कि हॉरर मिस्ट्री थ्रिलर है. इस फिल्म का डायरेक्शन क्रिस्टोफर स्मिथ ने किया है और फिल्म में मेलिसा सुज़ैन जॉर्ज, माइकल डोरमैन, रेचल कार्पानी, लियाम हेम्सवर्थ जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.
कुछ ऐसी है ट्रायंगल की कहानी
फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह समुद्र में फंसे कुछ दोस्तों के बारे में है, जो कि एक रहस्यमयी जहाज पर पहुंच जाते हैं और इसके बाद लगातार उनके साथ अजीबो गरीब घटनाएं शुरू हो जाती है. इस मूवी में कहानी महिला जेस के चारों ओर घूमती है, जो कि दोस्तों के साथ बोट ट्रिप पर निकलती है, लेकिन एक तूफान आने के बाद चीजों बदल जाती है.
दिमाग घुमा देगी इस फिल्म की कहानी
फिल्म में दिखाया जाता है कि एक ही तरह की घटनाएं बार-बार घट रही हैं. जिससे जेस और उसके दोस्तों को समझ आता है कि वह एक टाइम लूप में फंस चुके हैं. जिसके बाद उनके बीच डर का माहौल बढ़ता चला जाता है. फिल्म की कहानी इतनी रहस्यमयी रखी गई है कि दर्शक हर वक्त सोच में पड़े रहेंगे.
प्राइम वीडियो पर देखें ये फिल्में
बता दें कि ट्रायंगल एक बेहतरीन फिल्म है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. हालांकि फिल्म 100 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन इसने सिर्फ 130 करोड़ का ही दुनिया भर में कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म को IMDB पर 6.9 की रेटिंग मिली है. इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.