---विज्ञापन---
Netflix पर जुलाई में धमाका, Enola Holmes 3 समेत आ रहीं ये 5 जबरदस्त फिल्में
ओटीटी की दुनिया में इस नए महीने एक ऐसा बड़ा धमाका होने जा रहा है, जिसका इंतजार दुनिया भर के सिनेमा प्रेमी बेसब्री से कर रहे थे. दुनिया के सबसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपनी नई और धमाकेदार फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें सस्पेंस, कॉमेडी और रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्ची घटनाओं का ऐसा कॉम्बिनेशन है कि दर्शक अभी से रोमांचित हैं. इस महीने कुछ मशहूर फ्रेंचाइजी की वापसी हो रही है तो कुछ लोकप्रिय शोज का सफर हमेशा के लिए खत्म होने जा रहा है.
एनोला होम्स 3 (Enola Holmes 3)
मशहूर जासूस शेरलॉक होम्स की छोटी बहन एनोला होम्स एक बार फिर अपने नए और दिलचस्प केस के साथ स्क्रीन पर वापस आ चुकी है. फिल्म एनोला होम्स 3 (Enola Holmes 3) की कहानी में इस बार नया मोड़ देखने को मिल रहा है, जहां एनोला माल्टा में शादी के मंडप की तरफ बढ़ रही होती है, तभी उसे पता चलता है कि उसका भाई शेरलॉक गायब हो गया है. यह फिल्म 1 जुलाई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है और इसे वीकेंड पर पूरी फैमिली के साथ देखा जा सकता है.
शिपव्रेक्ड: नाइटमेयर एट सी (Shipwrecked: Nightmare at Sea)
समंदर में होने वाले बड़े हादसों पर आधारित डॉक्युमेंट्रीज को नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया जाता है. इसी कड़ी में 10 जुलाई से शिपव्रेक्ड: नाइटमेयर एट सी (Shipwrecked: Nightmare at Sea) रिलीज होने जा रही है. यह डॉक्युमेंट्री साल 2012 में कोस्टा कॉनकोर्डिया क्रूज शिप के साथ हुए एक भयानक और दर्दनाक हादसे पर आधारित है, जिसमें 4,000 से ज्यादा लोग सवार थे. इस फिल्म में जीवित बचे लोगों के इंटरव्यू और कई अनदेखे फुटेज दिखाए जाएंगे जो दर्शकों के होश उड़ा देंगे.
हर्टस्टॉपर फॉरएवर (Heartstopper Forever)
साल 2022 में शुरू हुई नेटफ्लिक्स की बेहद लोकप्रिय और भावुक सीरीज हर्टस्टॉपर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है. मेकर्स ने इसके चौथे सीजन की जगह अब एक फिल्म हर्टस्टॉपर फॉरएवर (Heartstopper Forever) के जरिए इस खूबसूरत कहानी को खत्म करने का फैसला किया है. फिल्म में निक और चार्ली के रिश्ते के नए संघर्षों और उनके लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की चुनौतियों को दिखाया जाएगा. यह फिल्म 17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है.
ए टॉक्सिक लव स्टोरी (A Toxic Love Story)
सच्ची आपराधिक घटनाओं पर आधारित डॉक्युमेंट्रीज के शौकीनों के लिए 22 जुलाई से ए टॉक्सिक लव स्टोरी (A Toxic Love Story) स्ट्रीम होने जा रही है. यह कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जिनकी नई-न्यू सगाई होती है, लेकिन अचानक लड़की को धमकी भरे ईमेल मिलने लगते हैं. इस केस में शक की सुई लड़के की पूर्व पत्नी पर जाती है, लेकिन जब पुलिस जांच करती है तो एक ऐसा स्कैंडल सामने आता है जो किसी हॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा अविश्वसनीय लगता है.
72 ऑवर्स (72 Hours)
हॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन केविन हार्ट इस महीने के अंत में यानी 24 जुलाई को अपनी नई कॉमेडी फिल्म 72 ऑवर्स (72 Hours) के साथ दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं. फिल्म की कहानी 40 साल के एक ऐसे एग्जीक्यूटिव के बारे में है जो गलती से युवाओं के एक ग्रुप चैट में शामिल हो जाता है और तीन दिनों की एक बैचलर पार्टी का हिस्सा बन जाता है. केविन हार्ट और नेटफ्लिक्स की पार्टनरशिप में बनी यह फिल्म इस महीने की सबसे बड़ी एंटरटेनर साबित हो सकती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.