Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

सच्ची घटना पर आधारित है Jio Hotstar की ये 9.3 रेटिंग वाली सीरीज, ट्विस्ट देखकर घूम जाएगा सिर

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तमाम ऐसी वेब सीरीज हैं, जो कि सच्ची घटना पर आधारित है. वहीं, आज हम एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करेंगे, जो कि सच्ची घटना पर आधारित है और इसे IMDb पर 9.3 की रेटिंग मिली है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रोमांस, क्राइम थ्रिलर और एक्शन से भरपूर तमाम वेब सीरीज और फिल्में मौजूद हैं. हर हफ्ते अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. इतना ही नहीं बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक तमाम ऐसी कई ऐसी फिल्में है, जो कि सच्ची घटनाओं पर आधारित है. वहीं, आज हम एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि सच्ची घटना पर आधारित है.

सीरीज को देख घूम जाएगा दिमाग

हम जिस सीरीज को लेकर बात कर रहे हैं उसे IMDb पर 9.3 की रेटिंग मिली है. यह अपनी धांसू स्टोरी के कारण लोगों को काफी पसंद आ रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

सच्ची घटना पर आधारित है चेरनोबिल

दरअसल, हम बात कर रहे हैं जियो हॉटस्टार पर मौजूद वेब सीरीज चेरनोबिल की. जो कि साल 2019 में रिलीज हुई थी. यह एक मिनी सीरीज है, जो कि 1986 की चेरनोबिल परमाणु आपदा और उसके बचाव कार्यों पर आधारित है.

क्या है चेरनोबिल’ की कहानी

सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो चेरनोबिल अप्रैल 1986 में सोवियत संघ परमाणु ऊर्जा के भयानक विस्फोट के बारे में है. विस्फोट के बारे लोगों के संघर्ष और उसके भयानक परिणामों के बारे में दिखाया गया है. इसमें यूक्रेन के ‘चेरनोबिल’ न्यूक्लियर पावर प्लांट में यूनिट 4 का RMBK रिएक्टर कम पावर पर एक टेस्ट के कारण बेकाबू हो जाता है, जिससे विस्फोट हो जाता है. इस विस्फोट के कारण वहां पर बड़ा धमाका होता है और पूरी बिल्डिंग तबाह हो जाती है और पूरे वातावरण में रेडिएशन फैल जाता है.  

---Advertisement---

चेरनोबिल स्टार कास्ट

इस सीरीज का डायरेक्शन जोहान रेनक ने किया है और इसे क्रेग मैजिन ने लिखा है. सीरीज में जेरेड हैरिस, स्टेलन स्कार्सगार्ड और एमिलि वॉटसन जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए हैं.

IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग

बता दें कि यह जियो हॉटस्टार पर मौजूद है और यह एक मस्ट वॉच सीरीज है. इस सीरीज को IMDb पर 9.3 की शानदार रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Sep 19, 2026 05:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola