---विज्ञापन---

James Cameron ने Avatar 4 और 5 पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म!

अवतार हॉलीवुड की बेहतरीन और बिग बजट फिल्मों में से एक है. इस मूवी के तीन पार्ट आ चुके हैं और सभी जबरदस्त हिट रहे हैं. वहीं, अब दर्शकों को इस फ्रैंचाइज़ी के चौथे और पांचवें पार्ट का बेसब्री से इंतजार है. पिछले साल इसकी तीसरी किस्त अवतार फायर एंड ऐश आई थी और यह भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. वहीं, इसके बाद दर्शक जानना चाहते हैं कि इसकी अगल किस्त कब आने वाली है. जिसको लेकर हाल ही में फिल्म के निर्माता जेम्स कैमरून ने अपडेट शेयर किया है.

अवतार 4 और 5 पर जेम्स कैमरून ने दिया अपडेट

द एम्पायर फिल्म पॉडकास्ट पर एक इंटरव्यू के दौरान ऑस्कर विनर डायरेक्टर ने बताया कि उन्हें अभी भी चौथी और पांचवी फिल्मों के निर्माण को आगे बढ़ाने के तरीके तय करने हैं. जेम्स कैमरून ने कहा कि आने वाले वक्त में वो लेखन और कई अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी हो जाएंगे. हालांकि अभी भी उनकी प्राथमिकता अवतार फिल्म है. क्योंकि ये फिल्में काफी महंगी हैं और इन्हें बनाने में कई साल लगते हैं.

---Advertisement---

जेम्स कैमरून कम लागत में बनाना चाहते हैं फिल्म

उन्होंने कहा, " मेरा लक्ष्य है कि नई तकनीक का इस्तेमाल करके अगली अवतार फिल्मों को आधे समय में और दो तिहाई लागत में पूरा किया जाए. यही मेरा उद्देश्य है. इसलिए इसे हासिल करने का तरीका खोजने में हमें लगभग एक साल लगेगा.

अवतार 4 के कुछ सींस हो चुके हैं शूट

बता दें कि इस फ्रैंचाइजी ने अब तक 987 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है. वहीं, अगर डायरेक्टर अवतार सीरीज को बंद करने का फैसला करते हैं,तो उन्होंने कहा कि वे इसके लिए सभी को इन्फॉर्म करेंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे. कैमरून तीसरी फिल्म के बाद इसकी कहानी को आगे जारी रखने के लिए डाउट में थे, लेकिन उन्होंने बाद में चौथी फिल्म के कुछ सींस पहले ही शूट कर लिए थे.

---Advertisement---

जानें कब रिलीज होगी अवतार 4 और 5

अवतार फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म 18 दिसंबर 2009 में आई थी. दूसरी फिल्म अवतार द वे ऑफ वॉर 16 दिसंबर 2022 में रिलीज हुई थी और तीसरी अवतार फायर एंड ऐश 19 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. चौथी और पांचवी किस्त दिसंबर 2029 और दिसंबर 2031 में रिलीज हो सकती है.

Avatar में नजर आए ये कलाकार

इस फ्रैंचाइजी में अहम रोल में एक्टर सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना, सिगौरनी वीवर, मिशेल रोड्रिग्ज, स्टीफन लैंग, जोएल डेविड मूर,जियोवानी रिबिसी, सीसीएच पाउंडर, केट विंसलेट, क्लिफ कर्टिस, ट्रिनिटी ब्लिस, जेमी फ्लैटर्स, ब्रिटेन डाल्टन, जैक चैंपियन, डेविड थेवलिस और ऊना चैपलिन शामिल हैं.

First published on: May 18, 2026 11:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.