---विज्ञापन---
10,000 दिन बीत गए, अब कैसी दिखती हैं Titanic की Rose
हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक एक बेहतरीन रोमांटिक ड्रामा मूवी है, जो कि रियल लाइफ इंसीडेंट से इंस्पायर है. यह फिल्म साल 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसका डायरेक्शन जैम्स कैमरून ने किया था. फिल्म में लीड रोल में केट विंसलेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी और मूवी दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक को काफी पसंद आई थी.
केट विंसलेट टाइटैनिक से हो गई थीं सुपरहिट
वहीं, इस फिल्म में केट विंसलेट 'रोज' के रोल में नजर आईं थी. इस रोल में उन्हें काफी पसंद किया गया था. वह अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग के लिए चर्चा में भी रही थीं. फिल्म को रिलीज हुए जैसा कि 29 साल हो चुके हैं, तो इतने सालों में वह कितना बदल गई हैं. चलिए जानते हैं.
केट विंसलेट की फिल्में और ऑस्कर अवॉर्ड्स
केट विंसलेट हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. 5 अक्टूबर 1975 को इंग्लैंड में जन्मी केट ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की. साल 1992 में वह टीवी फिल्म एंग्लो सैक्सन एटीट्यूट में नजर आईं थी. इसके बाद वह टाइटेनिक, द रिडर, एटरनल सनशाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड, रिवोल्यूशनरी रोड, द हॉलीवुड, ली, अवतार फायर एंड एश जैसी कई फिल्मों में काम किया है. केट को ऑस्कर में 7 बार नॉमिनेशन मिला है. हालांकि एक्ट्रेस ने सिर्फ एक ही ऑस्कर अवॉर्ड जीता है. एक्ट्रेस ने साल 2008 में आई फिल्म द रिडर के लिए 1 ऑस्कर अवॉर्ड जीता है.
केट विंसलेट एक पिल्म के करोड़ों में लेती हैं फीस
वहीं, केट इतने वक्त में हॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक बन गई हैं. दरअसल, केट ने फिल्म टाइटैनिक के लिए 2 मिलियन चार्ज किए थे. लेकिन अब वह सिर्फ 7 मिनट के रोल के लिए 6 मिलियन तक चार्ज करती हैं. डायवर्जेंट फिल्म के लिए अपने 20 मिनट के रोल के लिए केट ने 5 मिलियन रुपये चार्ज किए थे.
केट विंसलेट की नेटवर्थ
केट की नेटवर्थ को लेकर बात करें तो वह रिपोर्ट्स के मुताबिक 65 मिलियन डॉलर यानी कि 540 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं. इतना ही नहीं केट तमाम बड़े ब्रांड की एंबेसडर हैं,जिनसे वह करोड़ों कमाती हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने रियल एस्टेट में भी इन्वेस्ट किया है और उससे भी वह अच्छी कमाई करती हैं.
29 सालों में कितनी बदलीं टाइटैनिक की 'रोज'
बता दें कि बीते 29 सालों यानी कि 10, 000 दिनों में केट के चेहरे पर काफी बदलाव आया है. साल 1997 में टाइटैनिक फिल्म करते हुए केट सिर्फ 20 से 21 साल की थी और अब वह करीब 51 साल की हो चुकी हैं. उम्र के मुताबिक उनके फिजिकल अपीयरेंस में भी काफी बदलाव देखने को मिलता है. हालांकि वह आज भी पहले की तरह बेहद खूबसूरत दिखती हैं.