---विज्ञापन---
“Private jet, island और 20 घर… ” ऐसे जीते हैं Hollywood के सबसे अमीर सितारे
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अमीर एक्टर्स में लिस्ट में पहला नाम शाहरुख खान, जूही चावला, अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स का आता है. लेकिन आज हम किसी बॉलीवुड स्टार के बारे में नहीं, बल्कि उन हॉलीवुड सितारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि इंडस्ट्री में सबसे अमीर हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. इतना ही नहीं इन एक्टर्स के पास प्राइवेट जेट, आईलैंड भी हैं. साथ ही एक एक्टर 20 घरों का मालिक है. तो चलिए जानते हैं हॉलीवुड के 5 सबसे अमीर एक्टर्स के बारे में.
अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर
'अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर' हॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स में से एक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर यानी कि 9,200 करोड़ रुपये है. फोर्ब्स और अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार वह दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं. इन सभी के अलावा वह फिल्मों से अच्छी कमाई करते हैं. फिल्मों के अलावा वह रियल एस्टेट में भी इन्वेस्टमेंट करते हैं. इसके अलावा लॉस एंजिल्स के पॉश इलाके ब्रेंटवुड में उनका 14,500 वर्ग फुट का आलीशान मेंशन है, जिसकी कीमत 250 से 300 करोड़ रुपये बताई जाती है.
ड्वेन जॉनसन
लिस्ट में दूसरा नाम 'ड्वेन जॉनसन' का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 10,000 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं. वह दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. ड्वेन फिल्मों से करोड़ों की कमाई करते हैं और इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी खूब कमाते हैं. वह एक प्रोडक्शन कंपनी सेवन बक्स प्रोडक्शंस के भी मालिक हैं. उनके पास कैलिफोर्निया के पॉश इलाके में 17,600 वर्ग में फैला आलीशान घर है. इसके अलावा जॉर्जिया में पाउडर स्प्रिंग्स में उनका 15,00 वर्ग फुट का फार्म हाउस भी है. साथ ही उनके पास गल्फस्ट्रीम G650 प्राइवेट जेट है, जिसकी कीमत 65 मिलियन बताई जाती है. वह कई महंगी गाड़ियां जैसे फेरारी, फोर्ड, रोल्स रॉयस के भी मालिक हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है.
टॉम क्रूज
लिस्ट में हॉलीवुड के सबसे बड़े हीरो 'टॉम क्रूज' का नाम भी शामिल है, जिनकी रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल संपत्ति 891 मिलियन डॉलर बताई गई है. फिल्मों के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट से भी खूब कमाते हैं. साथ ही साल 2017 में उन्होंने 9.5 मिलियन का लग्जरी पेंटहाउस स्काईव्यू टॉवर खरीदा था. वहीं, वेस्ट ससेक्स में उनके पास 14 एकड़ में फैला एक आलीशान घर है और लॉस एंजिल्स में भी 11 मिलियन का घर है. इन सभी के अलावा वह करोड़ों की महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं.
ब्रैड पिट
लिस्ट में 'ब्रैड पिट' का नाम भी शामिल है, जो कि हॉलीवुड के बड़े एक्टर्स में से एक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर 3400 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं. उनके पास 8,300 वर्ग फुट में फैला हुआ 100 करोड़ का घर है. इसके अलावा कैलिफोर्निया में भी उनके पास घर है और फ्रांस में भी 1000 एकड़ में फैला हुआ उनका 60 मिलियन का घर भी है.
लियोनार्डो डिकैप्रियो
टाइटैनिक फिल्म के हीरो 'लियोनार्डो डिकैप्रियो' का नाम भी लिस्ट में शामिल है, जो कि हॉलीवुड के अमीर एक्टर्स में शुमार हैं. वह 300 मिलियन डॉलर यानी कि 2,852 करोड़ की संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं. लियोनार्डो हॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर में से एक हैं. वह एक फिल्म के लिए 25 मिलियन तक फीस चार्ज करते हैं. एक्टर के पास बेलीज के किनारे पर ब्लैकडोर केय नाम का 104 एकड़ का आइलैंड है, जिसे उन्होंने एक इको रिजॉर्ट बनाने के लिए खरीदा था.
जेरेमी रेनर
आखिर में बात करेंगे हॉलीवुड एक्टर 'जेरेमी रेनर' की, जो कि रिपोर्ट्स के मुताबिक 665 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. एक्टर के पास लेक तेहो, नेवादा में एक आलीशान घर है. इसके अलावा लॉस एंजिल्स में भी उनके पास 9,000 वर्ग फुट का घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है.इतना ही नहीं एक्टर के पास 20 से ज्यादा घर हुआ करते थे. उन्होंने इन घरों को खरीदकर, रेनोवेट करवा कर. इन्हें अच्छी कीमत पर बेचा था.