Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lalit Modi Defends Sushmita Sen Against ‘Gold Digger’ Tag। Ex-बॉयफ्रेंड के बयान पर बवाल! जानिए सबकुछ

ललित मोदी ने हाल ही में सुष्मिता सेन के साथ अपने पुराने रिश्ते पर खुलकर बात की और उन पर लगे ‘गोल्ड डिगर’ के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सुष्मिता बेहद सफल और आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिला हैं, जो हमेशा अपने खर्च खुद उठाती थीं। मोदी ने मजाक में खुद को रिश्ते का “डिपेंडेंट बॉयफ्रेंड” भी बताया।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jun 2, 2026 14:52
Share :
Lalit Modi-Sushmita Sen

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी का रिश्ता भले ही अब अतीत बन चुका हो, लेकिन इसकी चर्चा आज भी जारी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में ललित मोदी ने सुष्मिता को लेकर कई खुलासे किए और उन पर लगे ‘गोल्ड डिगर’ के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। मोदी ने कहा कि सुष्मिता बेहद सफल, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत महिला हैं, जिन्हें कभी किसी के पैसों की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने दावा किया कि रिश्ते के दौरान सुष्मिता अक्सर अपने खर्च खुद उठाती थीं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने खुद को “डिपेंडेंट बॉयफ्रेंड” तक बता दिया। गौरतलब है कि 2022 में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता के साथ अपने रिश्ते का ऐलान किया था, जिसके बाद दोनों की तस्वीरें वायरल हो गई थीं। उस समय सुष्मिता को लेकर कई तरह की आलोचनाएं हुई थीं। अब तीन साल बाद ललित मोदी ने खुलकर उनका बचाव करते हुए कहा कि सुष्मिता को गलत समझा गया था।

First published on: Jun 02, 2026 02:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola