Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कम उम्र में ऐसे सीन क्यों करवाए? कंगना रनौत की मां ने देखी ‘गैंगस्टर’, तो उठाए थे ये बड़े सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत को करियर की शुरुआत में कई ऐसे एक्सपीरियंस से गुजरना पड़ा, जिन्हें लेकर उनके परिवार की चिंता बढ़ गई थी. जिसका उन्होंने अब खुलासा किया.

---विज्ञापन---

Kangana Ranaut Mother Reaction on Gangster Scenes: बॉलीवुड की ‘क्वीन’ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने अपने स्ट्रगलिंग दिनों को यादकर एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया, क्योंकि ये वाक्या उनकी पहली फिल्म और उसपर आए उनके माता-पिता के रिएक्शन से जुड़ा था.

कंगना ने शेयर किया किस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. आज वो इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, लेकिन करियर की शुरुआत में उन्हें भी कई ऐसे अनुभवों से गुजरना पड़ा, जिन्हें लेकर उनके परिवार की चिंता बढ़ गई थी. हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन के दौरान कंगना ने शुरुआती दिनों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया.

---विज्ञापन---

‘गैंगस्टर’ से जुड़ा खोला राज

कंगना ने बताया कि जब उनकी डेब्यू फिल्म ‘गैंगस्टर’ रिलीज हुई थी, तब उनकी उम्र महज 18-19 साल थी. फिल्म में उनके कुछ इंटीमेट और रोमांटिक सीन्स थे, जिन्हें देखकर उनके माता-पिता हैरान रह गए थे. खासतौर पर उनकी मां का रिएक्शन उन्हें आज भी याद है.

कंगना की मां ने क्यों उठाए थे सवाल?

एक्ट्रेस के मुताबिक, उनकी मां ने फिल्म देखने के बाद सवाल उठाया था, कि इतनी कम उम्र में उनसे इस तरह के सीन कैसे करवाए गए. कंगना ने बताया कि उनके पेरेंट्स फिल्म इंडस्ट्री को लेकर पहले से ही थोड़ा सतर्क नजरिया रखते थे. उन्हें लगता था, कि मनोरंजन जगत बाहर से जितना अट्रैक्ट करता है, अंदर से उतना आसान नहीं होगा.

---विज्ञापन---

क्यों फिल्म के सीन्स से नाराज थे माता-पिता?

कंगना ने कहा कि उनकी मां को ये बात समझ नहीं आई थी कि एक इतनी यंग लड़की से ऐसे सीन करवाना कितना सही था. वहीं उनके पिता भी उस दौर में उनके काम के कुछ पहलुओं से पूरी तरह सहमत नहीं थे. हालांकि, उन्हें अपनी बेटी पर भरोसा था कि वो समय के साथ सही फैसले लेना सीख जाएगी और अपने करियर को अपनी शर्तों पर आगे बढ़ाएगी.

किन फिल्मों को करना पसंद करतीं हैं कंगना?

दिलचस्प बात ये है, कि आज कंगना रनौत फिल्मों में अपनी मजबूत भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं. कई बार वो ये भी कह चुकी हैं, कि उन्हें सिर्फ किसी हीरो के अपोजिट रोमांटिक किरदार निभाने में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वो ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना पसंद करती हैं, जहां महिला किरदार कहानी का आधार हो.

---विज्ञापन---

वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आने वाली हैं. फिल्म रिलीज के लिए तैयार है और एक्ट्रेस इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कंगना के लिए कितनी बड़ी सफलता साबित होती है.

First published on: Jun 02, 2026 03:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola