Friday, 18 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड की ये धांसू सीरीज, ‘ऑफ कैंपस’ से भी तगड़ी है कहानी

नेटफ्लिक्स पर इन दिनों एक वेब सीरीज ट्रेंड कर रही है. ये वेब सीरीज ऑफ कैंपस की तरह एक रोमांटिक ड्रामा है और इसकी कहानी ऑफ कैंपस से भी ज्यादा तगड़ी है. 8 एपिसोड की इस सीरीज को IMDb पर भी अच्छी रेटिंग मिली है.

ओटीटी पर हर हफ्ते नई सीरीज आती हैं और आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना लेती हैं. बीते दिनों प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ऑफ कैंपस दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इतना ही नहीं ये रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई. सीरीज से जुड़ी क्लिप्स इंस्टाग्राम पर भी खूब ट्रेंड कर रही थी. हालांकि आज हम एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है.  

ऑफ कैंपस से भी तगड़ी है ये सीरीज

हम जिस नेटफ्लिक्स सीरीज की बात कर रहे हैं, वो रिलीज के बाद से ही ट्रेंड कर रही है. यह भी एक रोमांटिक ड्रामा है और इसकी कहानी ऑफ कैंपस से भी तगड़ी है. सीरीज नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर कब्जा जमाए हुए है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

क्रू गर्ल

दरअसल, हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज क्रू गर्ल की. कनाडियन सीरीज 'क्रू गर्ल कमिंग ऑफ एज स्पोर्ट्स टीन' ड्रामा है. सीरीज में मिकू मार्टिन्यू, सैमुअल ब्रॉन, काइल क्लार्क, थॉमस कैड्रॉट, जेसिका पारे और कॉनर पैटन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.  

क्या है क्रू गर्ल की स्टोरी

वहीं सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो टीगन ताओ के आस-पास घूमती है, जो कि एक टैलेंटेड रोअर यानी कि नाव चलाने वाली है. जो कि शहर जाकर एक बड़े स्कूल में अपना एडमिशन लेती है और एक टीम का हिस्सा बनती है. इस सीरीज में सिर्फ एडवेंचर ही नहीं बल्कि तकरार, प्यार, रोमांस देखने को मिलेगा.  

---Advertisement---

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही सीरीज

वहीं, क्रू गर्ल नेटफ्लिक्स पर 10 सितंबर को रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही ये ट्रेंड कर रही है. इतना ही नहीं इसे भारत में भी खूब पसंद किया जा रहा है. इस सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर जगह बनाई हुई है.

क्रू गर्ल IMDb रेटिंग

बता दें कि सीरीज के कुल 8 एपिसोड्स हैं. सीरीज का हर एक एपिसोड 1 घंटे से कम अवधि का है. वहीं, सीरीज को IMDb पर 6.6 की रेटिंग मिली है. दर्शक भी इस सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Sep 18, 2026 06:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola