---विज्ञापन---

ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी फिल्में, जिन्हें बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा

5 World Most Expensive Films: दुनिया भर में हर साल तमाम फिल्में और सीरीज बनती हैं, जिन्हें बनाने के लिए मेकर्स पानी की तरह पैसा बहाते हैं. वहीं, आज हम दुनिया की पांच सबसे एक्सपेंसिव फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें बनाने के लिए करोड़ों ही नहीं बल्कि अरबों पैसे लगाए गए हैं. इतना ही नहीं इन मूवीज ने रिटर्न में भी तगड़ा मुनाफा भी कमाया है. हालांकि इस लिस्ट में एक भी बॉलीवुड फिल्म का नाम शामिल नहीं है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

स्टार वॉर्स द फोर्स अवेकेंस

दरअसल, Cosmopolitan की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में पहला नाम फिल्म 'स्टार वॉर्स द फोर्स अवेकेंस' का है. जो कि 2015 में रिलीज हुई थी. जॉर्ज लुकास के द्वारा लिखी गई इस कहानी को बनाने में 447 मिलियन डॉलर यानी कि 37.71 अरब रुपये लगे थे. फिल्म ने दुनिया भर में 17,000 करोड़ तक का कलेक्शन किया था.

---Advertisement---

जुरासिक वर्ल्ड फॉलन किंगडम

लिस्ट में दूसरा नाम हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड फॉलन किंगडम' का है. जो कि 2018 में रिलीज हुई थी. यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसने बनाने में 432 मिलियन डॉलर यानी कि 36.44 अरब रुपये खर्ज किए गए थे.

स्टार वॉर्स द राइज ऑफ स्काईवॉकर

तीसरी सबसे महंगी फिल्मों में भी स्टार वॉर्स फ्रेंचाइजी की 'स्टार वॉर्स द राइज ऑफ स्काईवॉकर' का नाम शामिल है. जो कि साल 2019 में आई थी. इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 416 मिलियन डॉलर खर्च किए थे. यानी कि फिल्म के लिए मेकर्स ने 35.09 अरब रुपये खर्च किए थे.

---Advertisement---

फास्ट एक्स

चौथे स्थान पर फिल्म 'फास्ट एक्स' है, जो कि 2023 में रिलीज हुई थी. यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. जिसका डायरेक्शन लुइस लेटरियर ने किया है और इस मूवी को बनाने के लिए मेकर्स ने 379 मिलियन डॉलर यानी कि 31.97 अरब रुपये खर्च किए थे.

पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स

आखिरी और पांचवें स्थान पर सबसे महंगी फिल्म जॉनी डेप की 'पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स' है. यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी. इस मूवी को बनाने के लिए मेकर्स ने 379 मिलियन डॉलर यानी कि 31.97 अरब रुपये खर्च किए थे.

First published on: May 20, 2026 03:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.