Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

‘नारियल पानी में वोडका मिलाते थे धर्मेंद्र’, Hema Malini को याद आए ‘शोले’ के पुराने दिन, किया ये खुलासा

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार रहे धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया था. उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि उनके फैंस को भी सदमा लगा. अपने करियर में तमाम बेहतरीन फिल्में करने वाले धर्मेंद्र को इंडस्ट्री में ही मैन कहा जाता था. इस बीच हाल ही में फिल्म मेकर रमेश सिप्पी और हेमा मालिनी ने शोले के सेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है.

दरअसल, धर्मेंद्र ने अपने करियर की तमाम फिल्मों में पत्नी हेमा मालिनी के साथ काम किया है. वह हेमा मालिनी के साथ फिल्म शोले, प्रतिज्ञा, पत्थर और पायल, आसपास, अलीबाबा और 40 चोर, रजिया सुल्तान,ड्रीम गर्ल जैसी तमाम फिल्मों में साथ काम किया है.

वहीं, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी को फिल्म शोले में खूब पसंद किया गया है. शोले के सेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी ने शेयर किया है. बताया है कि किस तरह से धर्मेंद्र एक बार अपने होटल से शूटिंग लोकेशन तक करीब 50 किलोमीटर पैदल चले थे. साथ ही ये भी बताया कि वो नारियल पानी में वोडका मिला लेते थे.

IANS से बात करते हुए रमेश सिप्पी ने कहा, "एक दिन धर्मेंद्र ने फैसला किया कि वो होटल से शूटिंग लोकेशन तक पैदल जाएंगे, जो करीब 50 किलोमीटर दूर था. उन्होंने सुबह करीब गो या तीन बजे चलना शुरू कर दिया. बीच-बीच में थोड़ी देर रुके और फिर चलते चलते करीब 7 बजे शूटिंग की लोकेशन पर पहुंचे. एक घंटा आराम करने के बाद वो बाहर आए और शूटिंग के लिए तैयार हो गए. ये बहुत ही हैरान करने वाली बात थी, लेकिन वो अपने काम को लेकर बहुत दृढ़ थे.इस बीच हेमा ने भी कहा कि वो मीलों पैदल चलते थे.

इस बीच रमेश सिप्पी ने एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया, जो उनके चंचल स्वभाव के बारे में था. उन्होंने कहा, "कभी-कभी नारियल पानी में थोड़ी सी वोडका मिलाकर एक छोटी सी आंख मारकर, वो बात समझ जाते थे". सेट पर उनके होने से एक अलग तरह का माहौल बनता था.

उन्होंने आगे कहा, "उनके अंदर एक अलग सा भोलापन दिख जाता था. शूटिंग के वक्त वो एकदम से मजबूत और गंभीर इंसान में बदल जाते थे और ये उनकी खासियत थी. कहने को उन्हें गुस्सा आता था, लेकिन वो बहुत जल्द ठीक भी हो जाते थे.

बता दें कि शोले साल 1975 में रिलीज हुई थी. यह एक आइकॉनिक बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें धर्मेंद्र के साथ अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बच्चन, संजीव कुमार और अमजद खान जैसे कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे थे,जो आज भी लोगों की जुबान पर सुनने को मिल जाते हैं.

First published on: Jan 28, 2026 11:11 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.