Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Ghooskhor Pandat’ पर गहराया विवाद, नाम बदलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, दे डाली वॉर्निंग

Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी हुई है. फिल्म के टाइटल को लेकर जमकर बवाल हो रहा है. लोग इसके बैन की मांग कर रहे हैं. यहां तक कि फिल्म के निर्माता नीरज पांडे और एक्टर मनोज बाजपेयी पर भी लोगों ने नाराजगी जताई है. जैसा कि यह विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को खूब लताड़ा है और टाइटल को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे बदलने को कहा है.

Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी हुई है. फिल्म के टाइटल को लेकर जमकर बवाल हो रहा है. लोग इसके बैन की मांग कर रहे हैं. यहां तक कि फिल्म के निर्माता नीरज पांडे और एक्टर मनोज बाजपेयी पर भी लोगों ने नाराजगी जताई है. जैसा कि यह विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को खूब लताड़ा है और टाइटल को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे बदलने को कहा है.

दरअसल, फिल्म के विवाद को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है और इस दौरान फिल्म मेकर नीरज पांडे से इसके टाइटल को लेकर पूछा गया. उनसे कहा गया, " आप किसी समाज के हिस्से को ऐसे शब्दों से क्यों नीचा दिखाना चाहते हैं?" कोर्ट ने कहा कि फिल्म का टाइटल सामाजिक व्यवस्था के खिलाफ है, जो लोगों को आहत कर रहा है. इसके साथ ही कोर्ट ने नीरज पांडे को एक एफिडेविट दाखिल करने को कहा है और इसमें उनसे फिल्म के टाइटल को लेकर बताने के लिए कहा गया है कि यह किसी भी समाज या वर्ग का अपमान नहीं करता है. साथ मेकर्स से नया टाइटल रखने के लिए कहा है.

---Advertisement---

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन और नीरज पांडे को नोटिस भेजा है. कोर्ट ने फिल्म के टाइटल पर छिड़े विवाद को लेकर सख्ती दिखाते हुए कहा है कि, " जब तक आप हमें ये नहीं बताते कि फिल्म का नाम बदला गया है, तब तक हम इसे रिलीज करने की इजाजत नहीं देंगे." बता दें कि फिल्म की अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी और इसी दौरान तय किया जाएगा कि फिल्म का नाम बदला जाएगा या नहीं और तभी फिल्म की रिलीज पर लगी रोक का भी फैसला होगा.

कोर्ट ने इस दौरान ये भी साफ किया कि किसी भी समाज के वर्ग को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए और अगर किसी समाज को नीचा दिखाने के लिए ऐसा किया जाएगा तो इसकी अनुमति नहीं दे सकते.

---Advertisement---

बता दें कि फिल्म 'घूसखोर पंडत' जैसे ही अनाउंस की गई थी, वैसे ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर विवाद छिड़ गया था. टाइटल पंडत शब्द को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई. यह शब्द आमतौर धार्मिक स्थल में पूजा करने वाले पुजारी के लिए इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही ब्राह्मण जाति के लोगों को भी पंडित कह कर बुलाया जाता है. जिसके कारण फिल्म के इस टाइटल को गलत ठहराते हुए लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और फिल्म घुसखोर जैसे नेगेटिव शब्द के साथ जोड़ने पर नाराजगी जताई. लोगों को कहना है कि एक समुदाय की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है.

इस पूरे मामले पर मेकर्स ने और मनोज बाजपेयी ने सफाई दी थी. उनका कहना था कि"एक फिल्म निर्माता के रूप में वह पिछली फिल्मी की तरह इस फिल्म के जरिए भी लोगों को एंटरटेन का ही उद्देश्य है. हम समझते हैं कि फिल्म के टाइटल से कुछ दर्शकों को ठेस पहुंची है, और हम उन भावनाओं को समझते हैं. इन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, हमने फिलहाल सभी प्रमोशनल मटेरियल हटाने का फैसला लिया है, क्योंकि हमारा मानना ​​है कि फिल्म को पूरी तरह से देखा जाना चाहिए और उस कहानी के संदर्भ में समझा जाना चाहिए जिसे हम बताना चाहते हैं, न कि थोड़ी सी झलक के आधार पर. हम जल्द ही दर्शकों के साथ फिल्म साझा करने के लिए उत्सुक हैं.

---Advertisement---
First published on: Feb 12, 2026 02:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो