Wednesday, 2 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर आते ही नंबर-1 बनी ये क्राइम सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, कहानी है काफी जबरदस्त

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई एक क्राइम थ्रिलर फिल्म नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. निमिषा सजयन स्टारर इस फिल्म की मर्डर मिस्ट्री कहानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज हुई एक नई क्राइम-सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने आते ही तहलका मचा दिया है. 28 अगस्त को स्ट्रीम हुई यह फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है कि इसने ट्रेंडिंग लिस्ट में सीधे नंबर-1 की गद्दी पर कब्जा कर लिया है. 2 घंटे 11 मिनट लंबी इस फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' (Babita Singh Reporting) की कहानी, सस्पेंस और स्टारकास्ट की बेहतरीन अदाकारी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.  

प्राइम वीडियो पर नंबर-1 पर ट्रेंड

हाल ही में 28 अगस्त को डिजिटल प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' ने आते ही नया कीर्तिमान रच दिया है. रिलीज के साथ ही यह फिल्म प्लेटफॉर्म की टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गई है. सोशल मीडिया पर भी दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से इस फिल्म को बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

---Advertisement---

पारिवारिक जिम्मेदारियों और आरोपों की कहानी

फिल्म की पटकथा महिला एएसआई (ASI) बबीता सिंह के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अपने पिता के ऑन-ड्यूटी निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर पुलिस की नौकरी मिलती है. बबीता अपनी नौकरी और घर की जिम्मेदारियों के बीच फंसी होती हैं, लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आता है जब छुट्टियों के चक्कर में उन पर एक फर्जी आरोप लग जाता है.

मर्डर मिस्ट्री और बचपन के दोस्त का मर्डर

अपने ऊपर लगे झूठे दावों को बेनकाब करने की जद्दोजहद के दौरान बबीता की मुलाकात अपने बचपन के मित्र 'बंसी' से होती है. हालांकि, उसी दिन संदिग्ध परिस्थितियों में बंसी की हत्या हो जाती है. बबीता अपने दोस्त की हत्या की गुत्थी सुलझाने का बीड़ा खुद उठाती हैं, जिसके बाद उन्हें कई खतरनाक मोड़ों और रहस्यों का सामना करना पड़ता है.

---Advertisement---

कई चर्चित फिल्मों को छोड़ा पीछे

इस थ्रिलर फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद कई बड़ी फिल्मों और सीरीज को पछाड़ दिया है. यहां तक कि इमरान हाशमी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आवारापन' (Awarapan), जो तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही थी, उसे भी पीछे छोड़कर यह पहले पायदान पर काबिज हो गई है. दर्शकों के प्यार के बदौलत इस फिल्म को आईएमडीबी (IMDb) पर 6.3 की रेटिंग मिली है.

निमिषा सजयन और दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में महिला पुलिस अफसर बबीता सिंह का मुख्य किरदार प्रतिभावान अभिनेत्री निमिषा सजयन (Nimisha Sajayan) ने बेहद सशक्त अंदाज में निभाया है. उनके अलावा फिल्म में बरुण सोबती (Barun Sobti), अंशुमान पुष्कर, राजेश कुमार, सुनीता राजवर, गीतिका विद्या ओहल्यान और प्रियंका सेतिया जैसे दिग्गज कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. सभी कलाकारों के अभिनय को दर्शक काफी सराह रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Sep 02, 2026 04:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola