---विज्ञापन---
Netflix पर सबसे ज्यादा तगड़ी है 2 घंटे 14 मिनट की ये धांसू सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, कदम-कदम पर मिलेगा सस्पेंस
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई एक फिल्म ऑडियंस को खूब पसंद आई है. अंदर तक हिला देने वाली ये एक दमदार क्राइम थ्रिलर है. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड पर बनी यह फिल्म अपनी सच्ची कहानी और बेहतरीन अदाकारी के लिए काफी सराही जा रही है.
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर सच्ची घटनाओं और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्मों का अपना अलग ही प्रभाव है. इसी बीच 2 घंटे 14 मिनट की एक ऐसी क्राइम-थ्रिलर फिल्म दर्शकों का ध्यान खींच रही है, जो समाज के सबसे कड़वे और खौफनाक सच से पर्दा उठाती है. बिहार के चर्चित शेल्टर होम कांड से प्रेरित यह फिल्म हर कदम पर रोमांच और सस्पेंस पैदा करती है. भूमि पेडनेकर की दमदार एक्टिंद से सजी यह फिल्म भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ एक निडर पत्रकार की जंग को बयां करती है.
मुजफ्फरपुर कांड पर आधारित कहानी
यह फिल्म बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए बालिका गृह कांड से प्रेरित है. इसमें अनाथ और बेसहारा बच्चियों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार और शोषण को बेहद संजीदगी के साथ पर्दे पर दिखाया गया है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है.
भूमि पेडनेकर की दमदार अदाकारी
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने फिल्म में एक साहसी पत्रकार का मुख्य किरदार निभाया है. वे बिना किसी डर के ताकतवर अपराधियों और भ्रष्ट तंत्र का पर्दाफाश करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटती हैं.
मंझे हुए कलाकारों की टोली
फिल्म में भूमि पेडनेकर के अलावा संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साईं ताम्हणकर जैसे अनुभवी अभिनेताओं ने शानदार काम किया है. सभी कलाकारों के गंभीर अभिनय ने कहानी के प्रभाव को कई गुना बढ़ा दिया है.
7.2 की मिली आईएमडीबी रेटिंग
फिल्म 'भक्षक' (Bhakshak) को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. IMDb पर इसे 7.2 की मजबूत रेटिंग मिली है, जो इसकी बेहतरीन पटकथा और निर्देशन का सबूत है.
वीकेंड पर देखने लायक थ्रिलर
कहानी का असली रोमांच तब देखने को मिलता है जब एक साधारण रिपोर्टर पूरे प्रशासन से टकरा जाती है. क्या पीड़िता को न्याय मिल पाता है, इसका उत्तर फिल्म के प्रभाव छोड़ने वाले क्लाइमैक्स में मिलता है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.