---विज्ञापन---
OTT पर छाई 6 एपिसोड की ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज, कहानी है एकदम जबरदस्त
जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही 6 एपिसोड की क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'हुंकार: द रोर' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. एक ढोंगी स्वघोषित बाबा और उसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ती लड़की की यह कहानी आज भी टॉप 10 लिस्ट में नंबर 3 पर बनी हुई है.
ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर हाल ही में रिलीज हुई क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'हुंकार: द रोर' (Hunkkaar: The Roar) इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. 25 सितंबर को स्ट्रीम हुई 6 एपिसोड की यह सीरीज एक ढोंगी बाबा के खिलाफ डटकर खड़ी हुई बहादुर लड़की की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी है. रिलीज के बाद से ही यह शो ओटीटी पर तहलका मचा रहा है और आज यानी 7 अक्टूबर को भी यह टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज है.
ढोंगी बाबा के खिलाफ जंग
सीरीज की कहानी मीनू रावत नाम की एक निडर लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचकर शहर के नामी स्वघोषित बाबा 'बाप जी' के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराती है. बाप जी का नाम सुनते ही पुलिस के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन मीनू बिना डरे अपनी लड़ाई जारी रखती है और उसे साथ मिलता है लेडी एसीपी जसलीन सिंह का.
समाज की सोच पर प्रहार
यह सीरीज दिखाती है कि कैसे एक क्राइम विक्टिम को ही समाज शक की नजरों से देखता है. जब आरोप किसी पावरफुल शख्स पर लगे, तो कैसे पीड़िता और उसके परिवार की जान पर बन आती है, घर से निकलना मुश्किल हो जाता है और उन्हें सुरक्षा के साये में रहना पड़ता है. हालांकि, इसमें पीड़िता को डरी-सहमी दिखाने के बजाय बेहद मजबूत दिखाया गया है.
रघुबीर यादव और फातिमा का कमाल
एक्टर्स की परफॉर्मेंस इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत है. रघुबीर यादव (Raghubir Yadav) ने 'बाप जी' का रोल ऐसा निभाया है कि आपको उनसे नफरत होने लगेगी. वहीं, फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने लेडी एसीपी जसलीन का किरदार निभाया है, जिसे केस बिगाड़ने के लिए सौंपा गया था, लेकिन वह अपनी काबिलियत से सच सामने लाती है. मीनू रावत बनीं अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने अपनी इमोशनल एक्टिंग से दर्शकों को भावुक कर दिया है.
असरदार कोर्टरूम ड्रामा
सीरीज में मोहम्मद जीशान अय्यूब (Mohammad Zeeshan Ayyub) ने मीनू रावत के वकील की भूमिका निभाई है. कोर्टरूम सीन्स में बिना किसी भारी-भरकम और ड्रामैटिक डायलॉग्स के बेहद साधारण अंदाज में कानून की बारीकियों, रेप की परिभाषा और निर्भया कांड के बाद आए बदलावों को बहुत ही असरदार ढंग से पेश किया गया है.
डायरेक्शन और आईएमडीबी रेटिंग
नित्या मेहरा (Nitya Mehra), करण डी. कपाड़िया और हीराज मारफातिया के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज को आईएमडीबी (IMDb) पर 6.6 की रेटिंग मिली है. 6 एपिसोड्स की यह क्रिस्प सीरीज बिंज-वॉच करने के लिए एक परफेक्ट क्राइम-थ्रिलर विकल्प है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.