---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर 2 घंटे 32 मिनट की मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म ने काटा बवाल, सस्पेंस से भरा है कहानी का हर सीन
जियो हॉटस्टार की एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ऑडियंस को खूब पसंद आई है. अपने सस्पेंस और डार्क कॉमेडी की वजह से यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी ट्रेंड में भी रही थी. आइए जानते हैं क्या है इस फिल्म की कहानी...
अगर आप ऐसी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं जिनकी कहानी हर मोड़ पर आपके दिमाग को घुमा दे, तो ओटीटी (OTT) पर आपके लिए एक बेहतरीन फिल्म मौजूद है. जियो हॉटस्टार पर 2 घंटे 32 मिनट की एक ऐसी ही मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म धमाल मचा रही है. यह कहानी एक ऐसे पियानो प्लेयर की है जो अनजाने में एक हाई-प्रोफाइल मर्डर का गवाह बन जाता है. लेकिन असली ट्विस्ट यह है कि क्या वह सच में अंधा है या सिर्फ नाटक कर रहा है?
'अंधाधुन' का ऑफिशियल रीमेक
यह फिल्म आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'अंधाधुन' की ऑफिशियल मलयालम रीमेक है. मेकर्स ने मूल कहानी के सस्पेंस को बनाए रखते हुए इसमें साउथ सिनेमा का अपना एक खास और कड़क फ्लेवर जोड़ा है, जो इसे बेहद दिलचस्प बनाता है.
पृथ्वीराज सुकुमारन की धांसू एक्टिंग
साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म में लीड रोल निभाया है. एक ऐसे इंसान का किरदार निभाना जो सब कुछ देखते हुए भी अंधे होने का नाटक करता है, काफी मुश्किल काम था. पृथ्वीराज ने इस रोल की चालाकी और बारीकियों को बहुत ही सधे हुए अंदाज में पर्दे पर उतारा है.
ममता मोहनदास का ग्रे-शेड रोल
फिल्म में एक्ट्रेस ममता मोहनदास ने वही सस्पेंस से भरा निगेटिव रोल निभाया है जो हिंदी वर्जन में तब्बू ने किया था. उनके अलावा राशि खन्ना और उन्नी मुकुंदन ने भी अपने बेहतरीन अभिनय से कहानी के सस्पेंस को अंत तक बनाए रखा है.
डार्क कॉमेडी और कड़क डायरेक्शन
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी डार्क कॉमेडी है. गंभीर मर्डर मर्डर मिस्ट्री के बीच भी यह कहानी दर्शकों को हंसाने का मौका देती है. डायरेक्टर रवि के. चंद्रन ने फिल्म की रफ्तार को इतना तेज रखा है कि 2 घंटे 32 मिनट के दौरान दर्शक स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते हैं.
जियो हॉटस्टार पर हुई स्ट्रीम
साल 2021 में रिलीज हुई यह फिल्म पहले केवल अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद थी, लेकिन अब इसे जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर भी स्ट्रीम कर दिया गया है. अगर आपको दिमाग घुमा देने वाले क्लाइमैक्स वाली फिल्में पसंद हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.