Wednesday, 19 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

जवानी में ऐसे दिखते हैं ये 7 बाल कलाकार, तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे सो क्यूट

अपने बचपन में इन चाइल्ड एक्टर्स ने हमें खूब लुभाया और अब बड़े होकर ये अपने-अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। जानिए ये चाइल्ड एक्टर्स कैसे दिखते हैं।

अपने बचपन में इन चाइल्ड एक्टर्स ने हमें खूब लुभाया और अब बड़े होकर ये अपने-अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। जानिए ये चाइल्ड एक्टर्स कैसे दिखते हैं।

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' कि छोटी अंजली बहुत ही बबली लुक वाली लड़की सना सईद अब बड़ी हो गई हैं और पिछली बार वो 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 1' में दिखी थीं। वो क्यूट लड़की अब मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में ही आगे अपना करियर बना रही है और सना का ट्रांसफॉर्मेशन देखकक फैस काफी हैरान हो गए।

---Advertisement---

ईशान बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के छोटे भाई हैं। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' में ईशान ने शाहिद कपूर के साथ काम किया था। बचपन की तस्वीर को देख ईशान को पहचान पाना इतना भी मुश्किल नहीं है। उस वक्त ईशान की उम्र महज 10 साल थी। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव लीड रोल में थे।

'कभी अलविदा न कहना' का वो छोटा लड़का जिसने शाहरुख खान के बेटे का रोल निभाया था। वह क्यूट बच्चा अपनी स्माइल से हमें लुभा गया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये असल में एक लड़की थी। अहसास चन्ना ने जिन्हें हम अब कई वेब सीरीज और वायरल वीडियोज में देख चुके हैं। अहसास अभी भी ग्लैमर की दुनिया में एक्टिव हैं और अपने एक्टिंग स्किल्स को और बेहतर बना रही हैं।

---Advertisement---

बतौर चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर कुणाल खेमू ने कई हिट फिल्में दी हैं। 90 के दशक की फिल्में हम हैं राही प्यार के से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने जख्म और राजा हिंदुस्तानी में अपनी भूमिका निभाई। आज भी उनकी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की गई फिल्मों को आज भी याद किया जाता है।

ऋतिक रोशन अपने बचपन से अब तक काफी बदल गए हैं। उनकी पहली फिल्म 'भगवान दादा' साल 1986 में आई थी। इस फिल्म में उनके पिता राकेश रोशन और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी भी थीं। एक्टर ने की लास्ट बॉलीवुड फिल्म फाइटर थी।

---Advertisement---

करीना कपूर खान बॉलीवुड की मशहूर और कामयाब अभिनेत्रियों में से एक हैं। करीना के बेटे तैमूर अपनी क्यूटनेस को लेकर अक्सर लाइम लाइट में बने रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना भी बचपन में बेहद क्यूट हुआ करती थीं।

बॉलीवुड के बादशाह, रोमांस के किंग शाहरुख खान ने साल 1992 में फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में कदम रखा था। तब से लेकर अब तक किंग खान का जादू बड़े पर्दे पर छाया हुआ है। क्यों शाहरुख के बचपन की ये तस्वीर है ना बेहद क्यूट।

---Advertisement---
First published on: Jan 28, 2025 12:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola