---विज्ञापन---
ZEE5 पर मौजूद सबसे धांसू मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म, कहानी देख चौंक उठेंगे आप
ZEE5 Murder Mystery: अगर आप भी मर्डर-मिस्ट्री से भरपूर कहानियां देखना पसंद करते हैं, तो ये फिल्म खासकर आपके लिए है.
ZEE5 Murder Mystery: ओटीटी पर हर तरह की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. लेकिन अगर आप मर्डर-मिस्ट्री देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए एक बड़ी ही शानदार फिल्म लेकर आए हैं. इस फिल्म में आपको धांसू सस्पेंस, जबरदस्त थ्रिल और शानदार कॉमेडी भी देखने को मिलेगी. ये फिल्म साल 2026 में ही रिलीज हुई थी.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की शुरुआत रमन और जयंती नाम के एक कपल से होती है, जो अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश की एक सुनसान और आलीशान हवेली में अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी रखते हैं.
अचानक हो जाती है सोहराब हांडा की मौत
इस पार्टी में रमन का बिजनेस पार्टनर सोहराब हांडा भी शामिल होता है. सोहराब हांडा एक बेहद अकड़ू इंसान है, जो पूरी रात पार्टी में मौजूद हर व्यक्ति को नीचा दिखाने और उनका अपमान करने में लगा रहता है. वहीं देर रात चली इस पार्टी के बाद सुबह सोहराब हांडा अपने कमरे में मृत पाया जाता है, उसका गला कटा हुआ होता है.
सोहराब को किसने मारा?
सोहराब हांडा की अचानक मौत से अफरा-तफरी मच जाती है. इसके बाद मामले की जांच करने पुलिस इंस्पेक्टर अफजल कुरैशी (विनय पाठक) पहुंचते हैं. जैसे-जैसे वो हवेली में मौजूद हर दोस्त से पूछताछ शुरू करते हैं, जश्न का माहौल आपसी शक में बदल जाता है. जल्द ही यह साफ हो जाता है कि वहां मौजूद हर इंसान के पास सोहराब हांडा की हत्या करने की कोई न कोई बड़ी वजह थी. इस दौरान कई राज सामने आते हैं.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा’ (Everybody Loves Sohrab Handa) की, जो इसी साल 2026 में रिलीज हुई है. इस फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर और अभिनेता रजत कपूर ने लिखा और निर्देशित किया है. इसे आप ZEE5 पर देख सकते हैं.
चौंका देगा क्लाइमेक्स
मर्डर मिस्ट्री से भरपूर इस फिल्म में विनय पाठक, रणवीर शौरी और वालुशा डिसूजा, सौरभ शुक्ला, नील भूपालम, कोयल पुरी, चंद्रचूड़ राय, पालोमी घोष और रजत कपूर शामिल हैं. जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है यहां सस्पेंस बढ़ता ही जाता है. इसका क्लाइमेक्स आपको चौंका देगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.