Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic ही नहीं, इन 5 अपकमिंग फिल्मों से भी बॉक्स ऑफिस हिला देंगे यश

---विज्ञापन---

Yash Upcoming Movies: साउथ सुपरस्टार यश अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया. केजीएफ सुपरस्टार यश आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक फिल्म से धमाका मचाने वाले हैं. साल 2026 और 2027 में वो एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स लेकर आने वाले हैं. आइए उनकी 5 अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं.

टॉक्सिक

यश की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज आगे टाल दी गई. वहीं अब टॉक्सिक की फाइनल रिलीज डेट आ गई है. ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मणि वसंत, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और मलयालम स्टार टोविनो थॉमस लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

'केजीएफ 3'

अपनी ब्लॉकबस्टर 'केजीएफ' के तीसरे भाग से यश एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने वाले हैं. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. निर्देशक प्रशांत नील पहले ही संकेत दे चुके हैं कि फिल्म की कहानी तैयार है. फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होनी है.

'रामायण पार्ट 1'

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी. इस फिल्म में यश, रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के पहले भाग में उनका स्क्रीन टाइम सीमित रहेगा, लेकिन उनका किरदार कहानी की दिशा तय करेगा. ये फिल्म दीपावली 2026 पर रिलीज होगी.

---Advertisement---

'रामायण पार्ट 2'

'रामायण पार्ट 2' में यश का किरदार काफी अहम और बड़ा होगा. इस फिल्म के दोनों पार्ट में उनके साथ रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और सनी देओल जैसे स्टार्स शामिल होंगे. 'रामायण पार्ट 2' 2027 की दिवाली पर रिलीज होगी.

किराटका (Kirataka) का सीक्वल

साल 2011 में आई फिल्म किराटका के सीक्वल में यश लीड रोल में नजर आ सकते हैं. रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म लेकर को लेकर पहले खबरें थीं कि इसे होल्ड पर रख दिया गया है. लेकिन प्रोड्यूसर जयन्ना ने 2019 में स्पष्ट कर दिया था कि फिल्म रुकी नहीं है, बल्कि इस पर काम चल रहा है. इसपर अभी और जानकारी आनी बाकी है.

---Advertisement---
First published on: Jun 22, 2026 03:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola