Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं शेखर चौधरी? ‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मीन सैंडलस के मंगेतर, सालों रिश्ता रखा पूरी तरह सीक्रेट

---विज्ञापन---

Jasmine Sandlas Announces Engagement To Shekhar Chaudhary: मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलस एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं. अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ में पहुंचे फैंस को जैस्मिन ने न सिर्फ शानदार म्यूजिक परफॉर्मेंस दी, बल्कि एक बड़ा सरप्राइज भी दिया. सिंगर ने स्टेज पर ही अपनी सगाई का ऐलान कर दिया, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया. स्टेज पर बेहद खुश नजर आईं जैस्मीन ने अपनी एंगेजमेंट रिंग दिखाई और पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को सबके सामने इंट्रोड्यूस किया. ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कौन हैं शेखर चौधरी, जो जैस्मीन से शादी करने वाले हैं. चलिए जानते हैं.

जैस्मिन सैंडलस के होने वाले पति

फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त कामयाबी ने सिंगर जैस्मीन सैंडलस की किस्मत बदल दी. जैस्मिन इन दिनों देशभर में अपना ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ लाइव शो कर रही हैं. बीते शनिवार 11 जुलाई को दिल्ली में अपनी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान, 'धुरंधर' सिंगर ने बताया कि उनकी सगाई शेखर चौधरी से हो गई है. शो के सबसे यादगार पलों में से एक में, जैस्मीन अपने मंगेतर शेखर को स्टेज पर ले आईं ताकि वे फैंस के साथ यह खुशी की खबर शेयर कर सकें और अपनी सगाई की अंगूठी दिखा सकें.

---Advertisement---

लाइव शो में सिंगर ने किया ऐलान

जैस्मिन ने परफॉर्मेंस के दौरान शेखर को स्टेज पर बुलाया, उनका हाथ थामा और गर्व से उन्हें फैंस से मिलवाया और कहा, ‘ये वही इंसान हैं जिन्होंने मुझे रिंग पहनाई है, ये मेरे हैं.’ कपल का ये खास पल तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस इस खबर पर खूब खुशी जता रहे हैं.

कौन हैं जैस्मीन सैंडलस?

अब बात करें जैस्मीन सैंडलस के होने वाले पति शेखर चौधरी की तो, जहां एक तरफ जैस्मीन सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ में काफी एक्टिव रहती हैं, वहीं शेखर चौधरी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े नहीं हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं.

---Advertisement---

रिश्ते को पूरी तरह रखा सीक्रेट

जैस्मीन के मंगेतर शेखर को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. उनके काम, बैकग्राउंड या दोनों की मुलाकात कैसे हुई- इन सब बातों की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. दरअसल, सिंगर ने इस रिश्ते को पूरी तरह सीक्रेट रखा था और स्टेज पर ये उनका पहला पब्लिक अपीयरेंस था.

जैस्मिन सैंडलस का ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’

बता दें दिल्ली के बाद अब जैस्मिन सैंडलस का ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ मुंबई (18 जुलाई), बेंगलुरु (25 जुलाई) और चंडीगढ़ (29 अगस्त) में भी होने वाला है, जहां फैंस उन्हें लाइव परफॉर्म करते देख पाएंगे.

---Advertisement---
First published on: Jul 12, 2026 06:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola