Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी ये कॉमेडी सीरीज, कहानी देख रोक नहीं पाएंगे हंसी

Netflix Trending: हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज की कहानी आपको हंसने पर मजबूर कर देगी. 8 एपिसोड की इस सीरीज को खिचड़ी और साराभाई वर्सेस साराभाई के मेकर्स ने बनाया है.

Netflix Trending: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. बीते शुक्रवार यहां एक ऐसी मजेदार सीरीज आई, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. इस सीरीज की कहानी कुछ ऐसी है कि दर्शक इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. खास बात ये है कि इस सीरीज को खिचड़ी और साराभाई वर्सेस साराभाई जैसे कॉमेडी शोज बनाने वाले मेकर्स ने तैयार किया है. ये सीरीज ओटीटी पर आते ही छा गई है.

8 एपिसोड की सीरीज

10 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 8 एपिसोड की इस वेब सीरीज में जबरदस्त कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलता है. नेटफ्लिक्स पर आते ही ये सीरीज नंबर-1 पर ट्रेंड करने लगी है.

---Advertisement---

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज चुंबक (Chumbak) की, जिसमें नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, मानसी पारेख, सुमीत व्यास, सुमीत राघवन, संदीपा धर, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, अमायरा दस्तूर, आनंद जोशी और अतुल कुमार लीड रोल में हैं.

कहानी

इसकी कहानी चुंबक कॉलोनी में रहने वाले पांच पड़ोसी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. इन पांचों पड़ोसियों की जिंदगी उथल-पुथल से भरी है, लेकिन सीरियसनेस की कोई जगह नहीं है. ऐसे में पूरी सीरीज में जबरदस्त ड्रामा और कॉमेडी देखने को मिलता है.

---Advertisement---

नंबर 1 ट्रेंडिंग

ये सीरीज 10 सितंबर को ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. यहां आते ही इस सीरीज ने नंबर 1 की कुर्सी अपने नाम कर ली है. इसने समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट, फौदा, ऑपरेशन सफेद सागर, मुसाफिर कैफे जैसी ट्रेंडिंग सीरीज को पीछे छोड़ दिया है.

IMDb रेटिंग

IMDb पर इस इस सीरीज को 10 में से 6.8 रेटिंग मिली है. अगर आप कुछ मजेदार देखने का सोच रहे हैं तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद सीरीज ‘चुंबक’ आपको जरूर पसंद आएगी.

---Advertisement---
First published on: Sep 12, 2026 03:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola